लखनऊ। क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ की ओर से 26 जुलाई को बीबीडी यूनिवर्सिटी में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें 2024-25 और 2025-26 के दौरान हुई प्रतियोगिताओं के विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।
एसोसिएशन के सचिव केएम खान ने बताया कि समारोह में 20वीं और 21वीं बीबीडी लीग के विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, पुरस्कार राशि और वैजयंती प्रदान की जाएगी। इसके अलावा बोर्ड ट्रॉफी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और इंडिया-ए टीम में स्थान बनाने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जाएगा।
समारोह में पूर्व क्रिकेटर व बीसीसीआई चयनकर्ता आरपी सिंह को विशेष सम्मान दिया जाएगा। साथ ही पूर्व रणजी खिलाड़ी मोहसिन रजा, अवनीश गौतम, शाहनवाज बख्तियार और सौरभ शुक्ला को भी सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा सीएएल से जुड़े स्कोरर, अंपायर और टूर्नामेंट के संचालन में सहयोग देने वाले सदस्यों को भी सम्मानित किया जाएगा।