लखनऊ। प्रदेश के क्रिकेट को संवारने के लिए यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन की तैयारियां अंतिम चरण में है। इस कड़ी में शुक्रवार को आगरा में मिनी ऑक्शन का आयोजन किया जाएगा। लखनऊ के इकाना स्टेडियम और कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में संयुक्त रूप से होने वाली लीग में तकरीबन 250 खिलाड़ियों से अधिक पर बोली लगेगी।
इसके अंतर्गत 10 खिलाड़ियों का बेस प्राइस पांच लाख रुपये, 45 खिलाड़ी का बेस प्राइस साढ़े तीन लाख रुपये और बाकी खिलाडि़यों का बेस प्राइस ढाई लाख रुपये रखा गया है।
ऑक्शन में लखनऊ फॉल्कंस को छह खिलाड़ियों को खरीद सकती है। इसके लिए टीम के पास 30.20 लाख रुपये का बजट होगा। गोरखपुर लायंस के पास 55.90 लाख, काशी रुद्रास के पास 47.15 लाख, कानपुर सुपरस्टार्स के पास 60 लाख रुपये का पर्स है। ऑक्शन में मेरठ मावरिक्स के पास सबसे कम 28.70 लाख जबकि नोएडा सुपरकिंग्स के पास सबसे अधिक 80.60 लाख रुपये के पर्स के साथ उतरेगी।