फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'राहुल गांधी बड़े घर के लड़के, उनके पास अमेठी के लिए वक्त नहीं'

Sun, 23 Oct 2016 01:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी में पेट्रोलियम प्रौद्योगिकी संस्‍थान के उद्घाटन पर पहुंचे तीन केंद्रीय मंत्रियों ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को शनिवार को घेरा। उन्होंने कहा, राहुल गांधी बड़े घर के लड़के हैं, उनके पास अमेठी के लिए वक्त नहीं है।
विज्ञापन


कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा, राहुल अमेठी को परिवार कहते हैं, पर यहां आने का समय भी नहीं निकाल सके। चुनाव में अमेठीवासी राहुल की खटिया खड़ी कर देंगे।

वहीं, पेट्रोलियम राज्यमंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि अमेठी किसी की जागीर नहीं है। वहीं, मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने गांधी परिवार पर अमेठी की जनता को अशिक्षित रखने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

अमेठी के लोग खड़ी कर देंगे राहुल गांधी की खटिया : स्मृति

स्मृति ईरानी - फोटो : amar ujala
गौरीगंज/रायबरेली (ब्यूरो)। अमेठी के जायस में पेट्रोलियम प्रौद्योगिकी संस्थान के उद्घाटन और गौरीगंज में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में नि:शुल्क गैस कनेक्शन के वितरण पर अमेठी सांसद राहुल गांधी के न पहुंचने पर केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने तगड़ा हमला किया।

उन्होंने कहा कि राहुल अमेठी को अपना परिवार बताते हैं, तो जन कल्याण के इन कार्यक्रमों में आने से मना क्यों कर दिया? स्मृति ने कहा कि प्रदेश में घूम-घूमकर खाट सभा करने वाले राहुल की खटिया विधानसभा चुनाव में अमेठीवासी खड़ी कर देंगे। स्मृति ने गांधी परिवार पर राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से अमेठी के लोगों की जमीनें हथियाने का आरोप लगाया।

किसी की जागीर नहीं  है अमेठी : धर्मेंद्र प्रधान
केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र प्रधान ने इस अवसर पर कहा कि इस क्षेत्र के सांसद का परिवार कई दशकों से सत्ता पर काबिज रहा, फिर भी हालात ऐसे हैं कि लोग पानी जैसी बुनियादी समस्याओं से जूझ रहे हैं।

अमेठी किसी की जागीर नहीं है। यहां के सांसद ढोंग करते हैं। उन्हें संस्थान के उद्घाटन के संदर्भ में पत्र भेजकर सूचना दी गई थी, पर व्यस्तता बताकर उन्होंने आने से इन्कार कर दिया। पेट्रोलियम मंत्री ने तो राहुल को पप्पू तक कह डाला।
विज्ञापन

गांधी परिवार ने जनता को रखा अशिक्षित : प्रकाश जावड़ेकर

मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने गांधी परिवार पर अमेठी की जनता को अशिक्षित रखने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि खुले मंच से अमेठी व रायबरेली को अपना परिवार बताने वाले गांधी परिवार ने यहां के लोगों को साजिश के तहत अशिक्षित रखा।

जो परिवार अपने संसदीय क्षेत्र की गरीब जनता को आवास, शिक्षा, कौशल व रोजगार नहीं दे सका, वह हमारे प्रधानमंत्री से दो वर्षों का हिसाब मांग रहा है। इस दौरान जावड़ेकर ने 1977 के उस चुनाव की यादों को साझा किया जब अमेठी व रायबरेली दोनों सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी चुनाव हार गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें