स्वागत समारोह में मौजूद भाजपा जिला अध्यक्ष समेत क्षेत्रीय गणमान्य लोग
- फोटो : अमर उजाला
पूरा बाजार अयोध्या प्रदेश की महिला कल्याण एवं बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाति सिंह बुधवार शाम अचानक अयोध्या पहुंचीं। मंत्री स्वाति सिंह ने धार्मिक नगरी अयोध्या पहुंचकर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के दर्शन किए। इसके अतिरिक्त उन्होंने प्रसिद्ध सिद्ध पीठ हनुमान गढ़ी में भी दर्शन और पूजन किया।
इस दौरान स्वाति सिंह के साथ उनके बच्चे भी मौजूद थे। धार्मिक नगरी अयोध्या पहुंचने पर सबसे पहले स्वाति सिंह ने प्रसिद्ध सिद्ध पीठ हनुमान गढ़ी में हनुमंत लला के दर्शन किए। जिसके बाद उन्होंने श्री राम जन्मभूमि परिसर में विराजमान राम लला का दर्शन और पूजन किया।
उसके उपरांत रात्रि लगभग दस बजे विकासखंड पूरा बाजार स्थित ग्रामसभा जानापुर ग्राम प्रधान राजेश सिंह बब्बू व पूर्व उपाध्यक्ष पीसीएफ उत्तर प्रदेश राजेंद्र सिंह के आवास पर पहुंचकर भोजन किया व सिंह के निवास पर स्वागत में मौजूद भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिंह बच्चूलाल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह, अनिल सिंह, विश्वनाथ सिंह के साथ सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे। भोजन के उपरांत स्वाति सिंह लखनऊ के लिए रवाना हो गई।