फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्दा सिनेमा चलाते समय 14 लोग करंट की चपेट में आकर झुलसे, तीन बच्चों की हालत गंभीर

Thu, 08 Oct 2020 11:54 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
विज्ञापन
सीएचसी शिवपुरा में भर्ती लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के हरैया थाना क्षेत्र के उदईपुर मजगवां में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 12 बच्चे झुलस गए हैं। इसमें से 11 बच्चे सी एचसी शिवपुरा में भर्ती और तीन की हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल बलरामपुर के लिए रेफर किया गया है। एक मांगलिक कार्यक्रम में कटिया लगाकर पर्दा सिनेमा चलाते समय आपस में तार टकराने से घटना हुई। बिजली कर्मचारी मौके पर मौजूद हैं।
विज्ञापन


बलरामपुर मे हरैया सतघरवा स्थानीय थाना क्षेत्र के उदईपुर मझगवां गांव में बुधवार देर रात मांगलिक कार्यक्रम के दौरान पर्दा सिनेमा चला रहे लोगों पर ग्रामीणों की मनमानी तथा पावर कॉर्पोरेशन की लापरवाही भारी पड़ गई। सिनेमा चलाने के लिए कटिया कनेक्शन लगाते समय विद्युत तार आपस में टकरा गए ।

जिसमें 14 लोग करंट की चपेट में आकर झुलस गए। झुलसने वालों में 12 बच्चे शामिल है। सभी को इलाज के लिए सीएचसी शिवपुरा में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने तीन बच्चों सुखराम (10) अमरजीत (12) सूरज (15) को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। मौके पर पहुंची बिजली विभाग व पुलिस की टीम मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें