यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री व प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि यूपी की जनता चाचा भतीजे को 2017 में ही नकार चुकी है इसलिए 2022 में भी वो सत्ता में नहीं आएंगे।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनके चाचा प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव की जोड़ी पर प्रदेश की जनता भरोसा नहीं करेगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि शिवपाल मुगालते में हैं कि उनका सपा से गठबंधन होने पर सपा की सरकार बन जाएगी। उन्होंने कहा कि चाचा भतीजे की जोड़ी को जनता ने 2017 में ही नकार दिया था।
शिवपाल सिंह यादव के बयान पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए सिद्धार्थनाथ ने कहा कि चाचा भतीजे को जनता सत्ता से दूर ही रखेगी। जनता नहीं चाहती है कि उत्तर प्रदेश फिर जंगल राज्य बने। उन्होंने कहा कि चाचा भतीजा भले ही एक हो जाएं राज्य की सत्ता से बाहर ही रहेंगे।