फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बयानबाजी: भाजपा का अखिलेश यादव पर पलटवार, पूछा- 'अब्बाजान' शब्द से उन्हें इतनी आपत्ति क्यों, उनके पिता भी तो उन्हें टीपू कहते हैं

Sun, 08 Aug 2021 01:13 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अब्बा एक मीठा और अच्छा शब्द है। अखिलेश यादव अपने पिता को डैडी बोल सकते हैं जो अंग्रेजी शब्द है। उर्दू शब्दों को लेकर उनके मन में नफरत क्यों आ गई है। अखिलेश यादव को ये बताना चाहिए।
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए 'अब्बाजान' शब्द का इस्तेमाल करने पर सपा व भाजपा के बीच बयानबाजी का दौर जारी है। अब यूपी के कैबिनेट मंत्री सिद्घार्थनाथ सिंह ने अखिलेश यादव से पूछा कि उन्हें अब्बा शब्द से आपत्ति क्यों है? मुलायम सिंह यादव भी तो उन्हें टीपू कहकर बुलाते हैं।

विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अब्बा एक मीठा और अच्छा शब्द है। अखिलेश यादव अपने पिता को डैडी बोल सकते हैं जो अंग्रेजी शब्द है। उर्दू शब्दों को लेकर उनके मन में नफरत क्यों आ गई है। अखिलेश यादव को ये बताना चाहिए।
 

बता दें कि एक चैनल के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी ने अखिलेश यादव पर तंज किया था कि उनके अब्बाजान तो कहा करते थे कि परिंदा भी पर नहीं मार सकता।

मुख्यमंत्री के इस बयान पर अखिलेश यादव ने पलटवार किया था कि मुख्यमंत्री को अपनी भाषा पर संतुलन रखना चाहिए। हमारा और उनका झगड़ा मुद्दों पर है। अगर वो मेरे पिता के बारे में कुछ कहते हैं तो उनको भी अपने पिता के बारे में सुनने के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्हें अपनी भाषा पर नियंत्रण रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें