फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुनर हाट का आयोजन: केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास बोले- जिन्ना इस देश के लोगों के लिए खलनायक था, है, और रहेगा

Thu, 11 Nov 2021 08:16 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने लखनऊ में प्रेसवार्ता कर जिन्ना पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वह एक खलनायक था।
विज्ञापन
केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण कार्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि जिन्ना इस देश के लोगों के लिए खलनायक था, है और रहेगा। अब कुछ लोगों को जिन्ना की आत्मा सपने में सता  रही तो उनकी कैसी सोच है इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। मुख्तार हुनर हाट कार्यक्रम के आगाज की पूर्व संध्या पर बृहस्पतिवार को अवध शिल्पग्राम हुनर हाट में मीडियाकर्मियों से बात कर रहे थे।

विज्ञापन


मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि लखनऊ में हुनर हाट 12 नवंबर से 21 नवंबर तक चलेगा। इसका शुभारंभ केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया, उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना आदि करेंगे । इस हुनर हाट में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, दिल्ली, नागालैंड, मणिपुर, बिहार, आंध्र प्रदेश, झारखंड, गोवा, पंजाब, लद्दाख्र कर्नाटक, गुजरात, हरियाणा, केरल सहित 30 से ज्यादा राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 600 से ज्यादा शिल्पकार और कारीगर शामिल होंगे।

विलुप्त होती जा रही सर्कस कला का आयोजन भी इस बार किया जाएगा। पूरे देश से 30 कलाकार ढूंढे गए हैं जो सर्कस कला का प्रदर्शन करेंगे । इतना ही नहीं हर शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा । उन्होंने कहा कि पिछले 6 वर्षों में हुनर हाट के माध्यम से सरकार ने छह लाख से ज्यादा दस्तकारों, शिल्पकारों कारीगरों और उनसे जुड़े लोगों को रोजगार के अवसर मुहैया कराए हैं। हुनर हाट प्रधानमंत्री की वोकल फॉर लोकल परिकल्पना पर आधारित हैं। 14  नवंबर से प्रगति मैदान में भी हुनर हाट का आयोजन हो रहा है जिसमें दस हजार शिल्पकारों को अवसर मिलेगा।
विज्ञापन


प्रदेश की जेलों में मुस्लिमों के ज्यादा बंद होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि क्राइम और कम्युनलिज्म अलग-अलग हैं। इसको एक दूसरे का जामा न बनाया जाए। यदि ऐसा होगा तो इसका हाल सच्चर कमेटी जैसा होगा। सरकार का उद्देश्य है कि सम्मान के साथ सभी का सशक्तिकरण और विकास हो। सलमान खुर्शीद की किताब में हिंदुत्व पर उठाए सवाल पर मुख्तार ने कहा कि खुर्शीद ऐसी पाठशाला में पढ़े हैं जहां कम्युनल टिफिन में सेक्युलर टमाटर का छोंका लगाया जाता है। हमारे लिए पंथनिरपेक्षता सियासी सुविधा नहीं है जबकि उनके लिए है।

विज्ञापन

...इनका इतिहास बागी, भूगोल दागी

संजय निषाद द्वारा भगवान राम के पिता पर दिए गए बयान पर कहा कि नकवी ने कहा कि अब बड़े बड़े महान नए इतिहासकार पैदा हो रहे हैं। देखना पड़ेगा कि ये इतिहास कहां से ला रहे हैं पर यह तय है कि इनका खुद का इतिहास बागी हो चुका है और भूगोल दागी हो चुका है।

हुनर हाट में ये कलाकार भाग लेंगे
नकवी ने बताया कि हुनर हाट में देश के जाने माने कलाकार शिरकत करेंगे। अन्नू कपूर, पंकज उधास, कुमार शानू, अलका याज्ञनिक, अल्ताफ रजा, सुरेश वाडेकर, सुदेश भोंसले,  प्रेम भाटिया, दिलबाग सिंह, शिवानी कश्यप, सुगंधा मिश्रा, भूपेंद्र भुप्पी जैसे कलाकार इस बार हुनर हाट में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। साथ ही देश के विभिन्न राज्यों के परंपरागत पकवानों का हाट में आनंद ले सकेंगे। विश्वकर्मा वाटिका भी यहां आकर्षण का केंद्र होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें