फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द ही होगा मुख्यमंत्री अखिलेश की कैबिनेट में विस्तार

Sun, 29 May 2016 02:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की कैबिनेट में अगले सप्ताह फेरबदल हो सकता है। मंत्रिमंडल में एक-दो नए और पुराने चेहरे शामिल हो सकते हैं। एक-दो मंत्रियों को संगठन के काम में भी लगाया जा सकता है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कुछ युवाओं को भी मंत्री पद से नवाज सकते हैं। कुछ मंत्रियों के विभागों में अदला-बदली की संभावना भी जताई जा रही है।

अखिलेश मंत्रिमंडल में अभी मुख्यमंत्री समेत 25 कैबिनेट मंत्री, 10 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 20 राज्यमंत्री हैं। तीन और मंत्री बनाए जाने की गुंजाइश है।

चुनावी साल होने के कारण मुख्यमंत्री इन खाली सीटों को भर सकते हैं। एक-दो मंत्रियों को हटाया भी जा सकता है। दो युवा और दो पुराने नेताओं को मंत्री पद दिए जाने की भी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यसभा व विधान परिषद चुनाव के बाद फेरबदल

- फोटो : amar ujala
पहले इसी महीने के अंत में कैबिनेट में फेरबदल की अटकलें थीं, लेकिन अब विधान परिषद व राज्यसभा चुनावों के बाद ही फेरबदल की संभावना जताई जा रही है।

विधान परिषद की 13 और राज्यसभा की 11 सीटों के लिए नामांकन की अंतिम तारीख 31 मई है।

3 जून को नाम वापसी की मियाद खत्म होने तक यदि निर्विरोध निर्वाचन हो गए तो जून के पहले सप्ताह में और यदि ऐसा नहीं हुआ तो 11 जून को मतदान के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार किया जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें