प्रियदर्शनी ने रविवार को हुई पूछताछ में न सिर्फ अपनी गलती स्वीकारी बल्कि चालक की पिटाई करने पर पछतावा होने की बात भी कही थी। मगर कैब चालक से 900 रुपये लूटने के सवाल पर उसने साफ इनकार किया। कहा कि चालक से रुपये नहीं लूटे थे। घटना के वीडियो से इसकी पुष्टि की जा सकती है। सूत्रों के मुताबिक प्रियदर्शनी पर रुपये लूटने के आरोप की पुष्टि नहीं होने के चलते विवेचक ने उस पर दर्ज मुकदमे से आईपीसी की धारा 392 हटाने के लिए लिखापढ़ी की है।
...तो जेल में होता चालक
प्रियदर्शनी ने सोमवार को एक वीडियो में कहा कि- मैं लोगों से रिक्वेस्ट करती हूं कि प्लीज वो ये मीम्स बनाना एकदम बंद कर दें क्योंकि ये घटना किसी के साथ कभी भी हो सकती है। शायद चीजें आगे भी जातीं। जैसे की 22 थप्पड़ से 25 भी हो सकते थे। प्रियदर्शनी ने कहा- उसकी एक गलती से अगर वो विकसित देश में बैठा होता और उसने ये सिग्नल तोड़ होता तो वो न ही टीवी पर आ पाता और न ही जेल से बाहर आ पाता। वीडियो में प्रियदर्शनी ने बताया कि- कुछ दिन पहले बाइक सवार नशेड़ी युवक के अभद्रता करके भागने पर उसने दौड़ाकर पकड़ लिया था और उसे भी कई थप्पड़ मारे थे। प्रियदर्शनी ने कहा- मैं दस साल से वर्कआउट कर रही हूं और मैं पंच भी मार सकती हूं।