फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: संक्रमण की चेन तोड़ने को आगे आए व्यापारी, खुद लगाया लॉकडाउन

Thu, 15 Apr 2021 11:16 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल, वरिष्ठ महामंत्री अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार की स्वैच्छिक बंदी की जा सकती है। स्थानीय स्तर पर सभी बाजारों के अध्यक्ष और महामंत्री यह तय कर लें।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए कारोबारी खुद आगे आए हैं। नुकसान की परवाह न करते हुए इन्होंने इलाकेवार अपने यहां तीन से आठ दिन तक बंदी की घोषणा की है। लखनऊ सराफा ने स्वैच्छिक बंदी की घोषणा मंगलवार को ही कर दी थी, जिसमें अमीनाबाद में सराफा बाजार लगभग बंद रहा। वहीं, अमीनाबाद बाजार रविवार तक बंद रहेगा।

विज्ञापन


लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल, वरिष्ठ महामंत्री अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार की स्वैच्छिक बंदी की जा सकती है। स्थानीय स्तर पर सभी बाजारों के अध्यक्ष और महामंत्री यह तय कर लें। हालांकि, बाजार बंद करते समय ध्यान रखें कि दवाएं व अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति न प्रभावित हो। उधर, अमीनाबाद व्यापार संघर्ष समिति की पहल पर अमीनाबाद बाजार रविवार तक बंद रखने का फैसला सभी संगठनों ने लिया है। यह जानकारी संयोजक विनोद अग्रवाल ने दी।

चौक का सराफा, चिकन बाजार 17 तक बंद
चौक का सराफा, चिकन व्यापार गुरुवार से शनिवार तक पूर्णतया बंद रहेगा। यह जानकारी अध्यक्ष कैलाश चंद्र जैन व महामंत्री विनोद माहेश्वरी ने दी। वहीं, लखनवी चिकनकारी हैंडीक्राफ्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने शनिवार तक बंदी की घोषणा की है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बिजली बाजार 22 तक बंद

लखनऊ इलेक्ट्रिक मर्चेंट्स एंड कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन लेमका ने पांच दिन की बंदी की घोषणा की है। अध्यक्ष पराग गर्ग और एसोसिएशन ने 15 से 22 अप्रैल तक बंदी का फैसला लिया है। वहीं, हालात देखने के बाद तय होगा कि 23 से बाजार खुलेगा या नहीं।

कपड़ा बाजार पर जल्द होगा फैसला
उत्तर प्रदेश कपड़ा बाजार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष अशोक मोतियानी व महामंत्री अनिल बजाज ने कहा कि कपड़ा बाजार को लेकर कारोबारियों की सहमति के बाद बंदी का फैसला होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें