फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी व अखिलेश और नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन भी संक्रमित, 20 हजार नए केस

Wed, 14 Apr 2021 10:01 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

कोरोना संक्रमण ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन को भी अपनी चपेट में ले लिया है। तीनों ने खुद को आइसोलेट कर लिया है।
विज्ञापन
अखिलेश , सीएम योगी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन को भी अपनी चपेट में ले लिया है। तीनों ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। सीएम में संक्रमण की पुष्टि के बाद उनके संपर्क में रहे अफसर भी जांच करा रहे हैं। सीएम ऑफिस के पांच अधिकारी और कर्मचारी पहले ही संक्रमित हो चुके हैं। सचिवालय से लेकर मुख्यमंत्री आवास तक लोग डरे हुए हैं। इस बीच, बुधवार को प्रदेश में 20,510 नए मरीज मिले। प्रदेश में एक दिन में संक्रमितों का आंकड़ा पहली बार 20 हजार के पार पहुंचा है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी ने बुधवार सुबह ट्वीट करके खुद के संक्रमित होने की जानकारी दी और कहा कि वे चिकित्सकों के परामर्श का पूर्णत: पालन कर रहे हैं। सभी कार्य वर्चुअल कर रहे हैं। उन्होंने टीम-11 के साथ कोविड की स्थिति की वर्चुअल समीक्षा की और जरूरी निर्देश दिए। सीएम ने मंगलवार को ही करीबी अफसरों के संक्रमित होने की पुष्टि के बाद सीएम योगी ने खुद को आइसोलेट कर लिया था। अखिलेश यादव और आशुतोष टंडन ने भी ट्वीट कर खुद के संक्रमित होने की जानकारी दी। साथ ही, संपर्क में आने वालों को आइसोलेशन में रहने और जांच कराने की अपील की है।

अफसरों में भय का माहौल
मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री एवं मंत्री के अलावा एक दर्जन से ज्यादा वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इससे शासन में हड़कंप मचा हुआ है। शासन का कामकाज बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। अधिकारियों कर्मचारियों में भय का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉकडाउन पर माथापच्ची, फैसला नहीं

इलाहाबाद हाईकोर्ट की सलाह के बाद राज्य सरकार लॉकडाउन पर माथापच्ची कर रही है। हालांकि अभी इस पर कोई निर्णय नहीं हुआ है। सरकार हालात का आकलन कर जल्द ही इस बारे में फैसला कर सकती है। चूंकि पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और बृहस्पतिवार को पहले दौर का मतदान होने जा रहा है। ऐसे में लॉकडाउन लगाने को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

गृह विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि हाईकोर्ट के आदेश का परीक्षण कराया जा रहा है। 19 अप्रैल को सुनवाई में हाईकोर्ट का रुख देखकर इस पर फैसला लिए जाने की संभावना है। चर्चा यह भी है कि बिगड़ते हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस संबंध में पहले भी फैसला ले सकते हैं। 

68 मरीजों की मौत, इनमें 14 लखनऊ के
लखनऊ में 5433 केस
4 जिलों में एक हजार से अधिक केस : लखनऊ 5433, प्रयागराज 1702, कानपुर नगर 1221, वाराणसी 1585।
6 जिले ऐसे जहां 500 से ज्यादा केस : लखनऊ, प्रयागराज, कानपुर नगर, वाराणसी के अलावा गोरखपुर में 591, झांसी में 646 केस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें