फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशल ने बुलंदशहर जैसा हादसा होने से बचाया, डीएम ने किया सम्मानित

Fri, 12 Aug 2016 01:56 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
कौशल को सम्मा‌न‌ित करते डीएम राजशेखर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बलरामपुर अस्पताल के बाहर दवा दुकान चलाने वाले कारोबारी कौशल (46) की बहादुरी  से लखनऊ सीतापुर हाईवे पर एक किशोरी के साथ बुलंदशहर जैसा बर्बर हादसा होने से बच गया। 
विज्ञापन


कौशल के इस जज्बे की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी राजशेखर ने उन्हें अपने आवास पर बुलाकर कर सम्मानित किया।
त्रिवेणी नगर-टू सीतापुर रोड स्थित कौशल किशोर त्रिपाठी की बलरामपुर जिला अस्पताल के बाहर दवा की दुकान है। 

बीती आठ अगस्त को सुबह आठ बजे वह अपने भतीजे के साथ सीतापुर जा रहे थे। सीतापुर हाईवे पर कमलापुर थाने से तीन सौ मीटर आगे उन्होंने रॉन्ग साइड पर एक लालरंग की कार देखी।
विज्ञापन

कौशल ने क‌िशोरी को पहुंचाया घर

प्रशस्ति पत्र - फोटो : amar ujala
दो युवक एक किशोरी को जबरन कार में बैठाने की कोशिश कर रहे थे। कौशल जब वहां से गुजरे तो किशोरी ने बचाने के लिए चिल्लाने लगी। उन्होंने भतीजे के साथ मिलकर बदमाशों को दौड़ा दिया। 

इसके बाद एक युवक भाग गया और दूसरा कार लेकर निकल गया। किशोरी ने बताया कि दोनों गांव के ही युवक है और जबरन लखनऊ ले जा रहे थे। 

कौशल ने किशोरी को समीप के लुधौली गांव में उसके घर सुरक्षित पहुंचाया। डीएम ने कारोबारी के साहस की प्रशंसा की और समाज के लोगों से मुसीबत में फंसे लोगों की मदद करने की अपील की। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें