फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः खोदाई में मिली गौतम बुद्ध की ऐतिहासिक मूर्ति

Mon, 06 Jul 2015 12:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हंसवर
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी में अंबेडकरनगर के थाना क्षेत्र के सेमउर खानपुर डिहवा में रविवार दोपहर एक खेत में जेसीबी से मिट्टी खोदाई के दौरान भगवान गौतम बुद्ध की प्राचीन मूर्ति पाई गई। सूचना पर पहुंचे पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने आवश्यक जानकारी के बाद लिखा पढ़ी कर गांव के ही एक व्यक्ति के घर मूर्ति को रखवा दिया।
विज्ञापन


इस बाबत पुरातत्व विभाग को भी सूचना दी गई। जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के सेमउर खानपुर डिहवा गांव निवासी अवधेश शुक्ला के खेत में रविवार सुबह जेसीबी से मिट्टी की खोदाई का कार्य चल रहा था।

अचानक खोदाई के दौरान एक बड़ा पत्थर मशीन से टकराया। इस पर खोदाई का कार्य रुकवा दिया गया। अवधेश व वहां मौजूद अन्य मजदूरों ने हाथ से खोदाई की तो मिट्टी में दबी भगवान गौतम बुद्ध की मूर्ति मिली।
विज्ञापन


जानकारी होने पर क्षेत्र के तमाम लोग मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पाकर एसडीएम नरेंद्र सिंह व सीओ सत्यम भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आवश्यक जानकारी प्राप्त की।

बाद में लिखा पढ़ी कर मूर्ति को गांव के ही एक व्यक्ति के घर में रखवा दिया गया। एसडीएम श्री सिंह ने बताया कि मूर्ति मिलने की जानकारी पुरातत्व विभाग को दे दी गई है। टीम द्वारा जांच के बाद ही बताया जा सकेगा कि मूर्ति किस धातु की बनी है और कितनी पुरानी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें