फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'लंगड़ी फौज' के सहारे फतह का सपना देख रही भाजपा

Mon, 06 Jul 2015 02:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि शनिवार को प्रारंभ होकर रविवार को खत्म हुए भाजपा के धरना-प्रदर्शन में मुट्ठी भर लोग ही मौजूद रहे।
विज्ञापन


उसके दो दर्जन से ज्यादा सांसद गायब थे। केंद्र में भाजपा के वरिष्ठ मंत्रियों के साथ पार्टी के बुजुर्ग नेता भी इस दिखावे के प्रदर्शन से दूर ही रहे।

ऐसी अनुशासनहीन लंगड़ी फौज के बूते यूपी फतह करने का सपना देखने वालों को जमीनी हकीकत का झटका जरूर लगा होगा।

चौधरी ने कहा, भाजपा जिन मुद्दों को लेकर आंदोलन का दम भर रही है, उसका कोई आधार नहीं है। कानून व्यवस्था, बिजली, खेती के संबंध में भाजपा नेता अंगुली उठाने के काबिल नहीं रहे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अखिलेश ने इन क्षेत्रों में जो योजनाएं लागू की हैं उनका लाभ तत्काल जनता को मिलने लगा है।

प्रदेश सरकार को घेरने के सभी प्रयास इसलिए विफल हुए हैं कि भाजपा सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों ने प्रदेश के विकास और समस्याओं के हल में रत्तीभर सहयोग नहीं किया। केंद्र के खोखले आश्वासनों से जनता में रोष है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें