फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Loksabha Election: देवीपाटन मंडल की चार सीटों पर बसपा को महावत की तलाश, सपा-भाजपा प्रचार में जुटीं

Tue, 02 Apr 2024 04:01 PM IST
ishwar ashish अमित पांडेय, अमर उजाला, बहराइच

सार

2019 के चुनाव में श्रावस्ती से बसपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की थी जबकि मंडल की अन्य तीन सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी। इस बार मंडल की चार सीटों में से किसी सीट पर बसपा ने प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कभी उत्तर प्रदेश में बिना किसी समर्थन के पांच साल तक सरकार चलाने वाली बहुजन समाज पार्टी को इस बार देवीपाटन मंडल की चार सीटों के लिए प्रत्याशियों की तलाश है। एक तरफ जहां भाजपा ने तीन व सपा ने दो सीटों पर प्रत्याशी घोषित किया है, जबकि बसपा अभी तक एक भी सीट पर प्रत्याशी घोषित नहीं कर सकी है। ऐसे में जहां दूसरी पार्टी चुनाव प्रचार में जुटी है वहीं बसपा के हाथी के महावत की तलाश अभी तक पूरी नहीं हो सकी है। राजनीतिक गलियारों में इन बातों की चर्चा भी इस समय जोरों पर है।

विज्ञापन


नेपाल के सीमावर्ती देवीपाटन मंडल में लोकसभा की चार सीटें हैं। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में गोंडा, बहराइच सुरक्षित व कैसरगंज सीट पर भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की थी, जबकि गठबंधन के चलते बसपा के हिस्से में गई श्रावस्ती सीट से बसपा ने बाजी मारी थी, लेकिन इस बार पूरे मंडल में बसपा का चुनावी प्लान मौन में सिमट गया है।

ये भी पढ़ें - सपा के पूर्व विधायक उज्ज्वल रमण कांग्रेस में हुए शामिल, प्रयागराज से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अमेठी : राजीव गांधी का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए सोनिया व राहुल, लगातार चार बार दर्ज की थी जीत
विज्ञापन


हालांकि पार्टी स्तर पर संगठनात्मक तैयारियां जारी हैं। इसके साथ ही जल्द ही प्रत्याशी भी सामने आ सकते हैं। बसपा के पत्ता खुलने के बाद मंडल की चारों सीट में चुनावी समीकरण की हकीकत भी सामने आ सकेंगी। फिलहाल सभी विपक्षी दलों को इस समय इन चार सीटों पर बसपा के पत्ते खुलने का इंतजार है। 

बहराइच सीट से भी एक बार जीती बसपा
देवीपाटन मंडल की चार सीटों में वैसे तो प्रत्येक चुनाव में बसपा का प्रदर्शन औसत रहा है। लेकिन वर्ष 1998 के लोकसभा चुनाव में बहराइच सीट से बसपा के टिकट पर आरिफ मोहम्मद खान ने जीत दर्ज की थी। वह बाद में भाजपा में शामिल हो गए और इस समय केरल के राज्यपाल हैं। इसके बाद से बसपा को जिले में अभी तक किसी सीट पर सफलता नहीं मिल सकी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें