फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Bypoll: बसपा ने यूपी उपचुनाव के लिए आठ उम्मीदवारों की सूची जारी की, देखें- किसे, कहां से दिया टिकट

Thu, 24 Oct 2024 03:56 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

बसपा ने यूपी में नौ विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने आठ सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहुजन समाज पार्टी ने बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश में नौ सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए आठ प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। बसपा ने अंबेडकरनगर की कटेहरी सीट से अमित वर्मा, प्रयागराज की फूलपुर सीट से जितेंद्र कुमार सिंह को, मुजफ्फरनगर के मीरापुर से शाहनजर को, कानपुर नगर की सीसामऊ सीट से वीरेंद्र कुमार शुक्ला को प्रत्याशी बनाया है।

विज्ञापन


इसी तरह मैनपुरी की करहल सीट से डॉ. अवनीश कुमार शाक्य को, मुरादाबाद की कुंदरकी से रफतउल्ला उर्फ नेता छिद्दा को, गाजियाबाद सीट पर परमानंद गर्म और मिर्जापुर की मंझवा सीट पर दीपक तिवारी को उम्मीदवार बनाया है। एक सीट पर प्रत्याशी की घोषणा अभी नहीं की गई है।

ये भी पढ़ें - सपा के निशान पर सभी 9 सीटों पर चुनाव लड़ेगा इंडिया गठबंधन, अखिलेश-राहुल की फोन पर बात के बाद फैसला
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी उपचुनाव: भाजपा ने सात उम्मीदवारों की घोषणा की, करहल सीट पर अनुजेश यादव को बनाया प्रत्याशी
विज्ञापन


घोषणा से पहले ही दाखिल किया नामांकन
कटेहरी उपचुनाव में बसपा प्रत्याशी अमित वर्मा ने भी मंगलवार को ही नामांकन दाखिल कर दिया था। कटेहरी से 2012 में काग्रेस से चुनाव लड़ चुके अमित इस बार बसपा से मैदान में हैं। नामांकन दाखिल करने के बाद बसपा प्रत्याशी ने कहा था कि उपचुनाव में बसपा की जीत तय है। बीजेपी प्रत्याशी ही घोषित नहीं कर पा रही है तो सपा में अंतर्कलह है।

किसी के साथ गठबंधन न करने की पहले ही कर दी थी घोषणा
हरियाणा में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि पार्टी अब किसी के साथ गठबंधन नहीं करेगी। उन्होंने कहा था कि सभी राज्यों में और उपचुनाव में बसपा अकेले ही चुनाव लड़ेगी। मायावती ने कहा था कि गठबंधन में बसपा का वोट तो ट्रांसफर हो जाता है पर अन्य दलों का वोट नहीं मिल पाता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें