फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कॉडर वोटर के लिए बसपा कर रही नए सिरे से मशक्कत, हर जिले में बनेगी 11 सदस्यीय टीम

Wed, 20 Apr 2022 11:49 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

मायावती ने पार्टी को मजबूत करने के लिए अपनी पुरानी टीम को एक बार फिर से सक्रिय करने की योजना बनाई है। उन्होंने नए सिरे से बीवीएफ समितियों का गठन करने को कहा है।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी विधानसभा चुनाव में बुरी तरह से मात खाई बसपा संगठन को फिर से तैयार करने के लिए बसपा वालंटियर फोर्स (बीवीएफ) काम करेगी। पार्टी सुप्रीमो मायावती ने नए सिरे से बीवीएफ समितियों का गठन करने को कहा है। 28 अप्रैल तक हर जिले में 11 सदस्यीय समिति का गठन किया जाएगा।

विज्ञापन


बसपा सुप्रीमो मायावती ने पार्टी को मजबूत करने के लिए अपनी पुरानी टीम को एक बार फिर से सक्रिय करने की योजना बनाई है। दरअसल बसपा को सबसे बड़ी चिंता अपने कॉडर को लेकर है। विधानसभा चुनाव में बसपा का कुछ वोट टूटा जरूर पर उसे बड़ी संख्या में कॉडर वोटर ही मिला था। ऐसे में चिंता यह है कि अपेक्षित परिणाम न आने से निराश ये वोटर कहीं खिसक न जाए। इसे रोकने के लिए बीवीएफ को सक्रिय किया गया है।

जिलेवार एक संयोजक व दस सहसंयोजक होंगे
प्रत्येक जिले में बीवीएफ में एक संयोजक और 10 सहसंयोजक बनाए जाएंगे। 11 सदस्यीय इस टीम से मुख्य संगठन में जिलाध्यक्ष, विधानसभा सचिव या अन्य पदाधिकारी भी चुनने को प्राथमिकता दी जाएगी। यही समिति कॉडर कैपों की मॉनिटरिंग भी करेगी।
विज्ञापन


जोन स्तर पर हाल ही बदली गई है जिम्मेदारी
बसपा ने हाल ही में जोन स्तर की व्यवस्था को समाप्त करते हुए सीधे मंडल प्रभारी नियुक्त किए हैं। बसपा थिंक टैंक का मानना है कि बड़े पदों की बजाय अब जिलों व मंडलों पर सीधे पदाधिकारियों को लोगों से कनेक्ट करने की व्यवस्था की जाए। जिससे निचले स्तर तक पार्टी का संदेश पहुंच सके।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें