फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर-पार: अखिलेश ने बसपा और कांग्रेस से पूछा सवाल, कहा- लड़ाई हमसे है या भाजपा से

Sun, 01 Aug 2021 02:59 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी चुनाव 2022 में सपा छोटी पार्टियों के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी और किसी बड़ी पार्टी से गठबंधन नहीं करेगी।
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि बसपा-कांग्रेस को पहले ये स्पष्ट करना चाहिए कि उनकी लड़ाई भाजपा से है या सपा से। अखिलेश यादव ने इसके साथ यह भी स्पष्ट किया कि सपा 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए किसी बड़ी पार्टी से गठबंधन नहीं करेगी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यूपी चुनाव के लिए सपा सभी छोटी पार्टियों को एक साथ लाने का प्रयास कर रही है जिससे कि भाजपा को हराया जा सके। वहीं, ओम प्रकाश राजभर के नेतृत्व वाले भागीदारी संकल्प मोर्चा के बारे में अखिलेश यादव ने कहा कि अभी तक उनसे कोई बात नहीं हुई।

अखिलेश यादव ने शिवपाल सिंह यादव की पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी से गठबंधन पर कहा कि हमारी कोशिश है कि सभी छोटी पार्टियां साथ आएं और भाजपा के खिलाफ एकजुट होकर लड़ें।
विज्ञापन


बसपा व अन्य पार्टियों द्वारा किए जा रहे ब्राह्मण सम्मेलन पर अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी भी पिछड़ी जातियों के सम्मेलन कर रही है। कोरोना की दूसरी लहर आने से पहले हमने तीन दिवसीय कैंपों का आयोजन भी किया था जिसके अंतर्गत प्रदेश की 150 विधानसभा सीटें आती हैं।

उन्होंने बताया कि 5 अगस्त को जनेश्वर मिश्र जी की जयंती पर एक यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद 15 अगस्त से भाजपा सरकार की सच्चाई जनता को बताने के लिए कई और यात्राओं का कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें