फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सगे भाई बने शादी में रोड़ा, पुलिस से मदद की फरियाद

Sun, 22 Feb 2026 02:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
इटौंजा थाने के बाहर असनहा गांव निवासी पवन अपनी मां के साथ।
विज्ञापन
बख्शी का तालाब। इटौंजा के असनहा गांव के रहने वाले पवन की शादी में उसके दो सगे भाई ही रोड़ा बन गए हैं। अब जबकि 25 फरवरी को पवन की शादी है, ऐसे में उसके दोनों सगे भाई बरात से पहले घर के बंटवारे को लेकर अड़ गए हैं। पवन ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

इटौंजा असनहा गांव के रहने वाले पवन का कहना है कि उन्होंने अपने दो सगे भाइयों सुरेश और कमलेश को मेहनत करके इस काबिल बनाया कि वह मुंबई में जाकर रोजगार करते हुए जम गए। पवन ने खेती करके घर बनवाया। 25 फरवरी को उनकी शादी होनी है। ऐसे में उनके दोनों भाई इस बात पर अड़े हैं कि शादी से पहले घर और खेत का बंटवारा कर दो नी तो वह शादी नहीं होने देंगे। प्रभारी निरीक्षक मार्कण्डेय यादव का कहना है कि संपत्ति के बंटवारे का मामला है। पुलिस तीनों भाइयों को समझाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें