फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार की टक्कर से भाई-बहन की मौत, ईयरफोन लगा दौड़ा रहा था बाइक

Tue, 15 Jan 2019 04:11 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
शालिनी (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लखनऊ के मड़ियांव इलाके में सोमवार दोपहर तेजरफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार ममेरे भाई-बहन की मौत हो गई और युवक की सगी बहन गंभीर रूप से घायल हुई है। तीनों लोग मकरसंक्रांति पर रिश्तेदार के यहां खिचड़ी भोज में जा रहे थे।

विज्ञापन


ईयरफोन लगाकर बगैर हेलमेट बाइक दौड़ा रहे युवक ने दो बहनों को भी साथ में बैठा रखा था। पुलिस के मुताबिक, बाराबंकी के कुर्सी थाने के गांव तकिया निवासी अंशु (26) अपनी बहन सरिता (23) और बीकेटी के गांव दुर्जनपुर निवासी फुफेरी बहन शालिनी (25) को लेकर मड़ियांव इलाके के गांव भुड़पुरवा में रिश्तेदार सुमन के घर खिचड़ी भोज पर जा रहा था। भिठौली तिराहा से आईआईएम रोड पर मुड़ने के बजाय आगे निकल जाने की वजह से एक निजी अस्पताल के पास बने कट से बाइक वापस मोड़ी।

इस बीच तेजरफ्तार से जा रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में अंशु व उसकी दोनों बहनें गंभीर रूप से घायल हो गई। बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई, जबकि कार का अगला दाहिना हिस्सा टूट गया। हादसा होते देख आसपास के लोग दौड़े। इस बीच कार छोड़कर चालक भाग निकला। पुलिस ने घायल तीनों लोगों को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। वहां अंशु व शालिनी की मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन घरों में छाया मातम 

हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : amar ujala
हादसे का पता चलते ही दुर्जनपुर निवासी शालिनी के पिता रामखिलावन और अंशु व सरिता के पिता रामपाल रिश्तेदारों के साथ ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। रामखिलावन ने बताया कि उनके साले रामपाल का बेटा अंशु व बेटी सरिता मकरसंक्रांति पर आए थे।

अंशु को गांव भुड़पुरवा में दूसरी बुआ सुमन के घर भी खिचड़ी भोज में जाना था। शालिनी भी उनके साथ मौसी के घर जाने को तैयार हो गई। हादसे में अंशु व शालिनी की मौत का पता चलते ही दोनों के साथ सुमन के घर पर भी मातम छा गया। 

तेज रफ्तार दौड़ रही थी कार
चौकी प्रभारी अखिलेश यादव ने बताया कि बाइक पर तीन सवारी थीं। अंशु ने ईयरफोन लगा रखा था और बगैर हेलमेट हाईवे पर बाइक दौड़ा रहा था। वहीं, कार की भी तेजरफ्तार थी। इसके चलते बाइक को सीतापुर रोड पर यू-टर्न लेते देखने के बाद भी चालक कार नहीं रोक सका। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें