फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: हर्ष फायरिंग के दौरान मंडप में बैठे दूल्हा-दुल्हन को लगे गोली के छर्रे, दोनो जख्मी

Sun, 09 Jun 2019 10:52 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

अयोध्या के इनायतनगर थाना क्षेत्र में विवाह के दौरान बरातियों द्वारा हर्ष फायरिंग करना दूल्हा-दुल्हन के लिए भारी पड़ गया। गोली का छर्रा लगने से दोनों जख्मी हो गए। उन्हें रात में ही अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, घाव ज्यादा गहरे नहीं थे और रविवार सुबह दोनों अस्पताल से मंडप पहुंचे और शादी संपन्न कराई गई।

विज्ञापन


इनायतनगर थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी शाहगंज अंतर्गत रमपुरवा गांव में शनिवार रात विवाह की रस्में चल रही थी। इस दौरान बरातियों द्वारा हर्ष फायरिंग करने से गोली के छर्रे मंडप में बैठे दूल्हा-दुल्हन को लग गए। जिससे चीखपुकार मच गई।
विज्ञापन


आनन फानन में दोनों को अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका इलाज हुआ। रविवार सुबह दूल्हा- दुल्हन अस्पताल से मंडप पहुंचे और विवाह की रस्में पूरी कराई गईं।

मिली जानकारी के अनुसार, अभी तक मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें