मुंबई में लिव इन रिलेशन के बाद मुंह मोड़ लेने से गुस्साए युवक ने शुक्रवार सुबह गुमटी नंबर पांच द्वारिकापुरी ढाल पर युवती को सरेआम पीटा।
युवती के चेहरे पर ईंट से ताबड़तोड़ वार कर दिया। बीच सड़क यह नजारा देख आसपास के लोगों ने बीचबचाव किया। असलियत पता चलने पर लोगों ने युवक की धुनाई कर दी। पुलिस युवक को थाने ले गई, जबकि युवती को हैलट में भर्ती कराया गया।
एसओ शशिभूषण मिश्रा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि लड़की के परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर ही कार्रवाई की जाएगी।
कर्नलगंज निवासी युवक मुंबई में सिलाई का काम करता है। उसने बताया कि पड़ोसी मोहल्ले की एक युवती से प्रेम संबंध हो गए थे। युवती भी घरवालों को नौकरी की बात बताकर उसके साथ मुंबई चली गई। वहां दोनों एक साथ रहने लगे।