फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीबी से बचाव के लिए जल्द आएगी नई वैक्सीन

Sat, 20 Feb 2016 04:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
इम्यूनोथेरेपी से टीबी को ठीक किया जाएगा। इसके लिए एक वैक्सीन पर अनुसंधान लगभग पूरा हो गया है। इस वैक्सीन को नाम दिया गया है एम-वाका।
विज्ञापन


इसका ट्रायल फेज-3 में है। माना जा रहा है कि जल्दी ही ये वैक्सीन बाजार में उपलब्ध होगी। केजीएमयू के फार्माकोलॉजी विभाग के प्रो. राकेश कुमार दीक्षित ने कलाम सेंटर में आयोजित नेटकॉन-2016 (नेशनल कॉन्फ्रेंस ऑफ ट्यूबरकुलोसिस एंड चेस्ट डिजीज) वर्कशॉप में यह जानकारी दी।

प्रो. राकेश कुमार ने बताया कि 1921 में बीसीजी के टीके खोज हुई थी लेकिन शोध में पता चला है कि ये टीका सिर्फ बचपन में ही टीबी से बचाने में सक्षम है।

यही नहीं फेफड़े की टीबी को रोकने में भी ये सक्षम नहीं है। सिर्फ इसी को ध्यान में रखते हुए नई वैक्सीन पर अनुसंधान चल रहा है। जो बच्चों ही नहीं बड़ों को भी टीबी से बचा सके।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस समय तीन कैटेगिरी में टीबी की लगभग 15 वैक्सीन पर शोध कार्य जारी है। इसमें बीसीजी की जगह नई वैक्सीन, बीसीजी के साथ ऐसी वैक्सीन जिसका लंबे समय तक असर रहे और टीबी के मरीजों के लिए इम्यूनोथेरेपी वैक्सीन है।

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ट्यूबरक्लोसिस एंड रिस्परेटरी डिजीज (एनआईपीआरडी) के चेयरमैन डॉ. रोहित सरीन ने बताया कि एमडीआर (मल्टी ड्रग रजिस्टेंस) और एक्सडीआर (एक्सटेंसिवली ड्रग रजिस्टेंस) टीबी के लिए पीए-824 नाम की एक दवा पर रिसर्च हो रहा है।
विज्ञापन

छह माह के इलाज में मरीज ठीक

‘प्रिटोमोनिड’ नाम दिया गया है। इस दवा के सफल हो जाने से एमडीआर और एक्सडीआर टीबी को जो इलाज दो साल तक चलता है, वह छह माह ही रह जाएगा।

मल्टी ड्रग रजिस्टेंस के मरीज को छह से नौ महीने तक रोज इंजेक्शन लगाना पड़ता है। जिसमें लगभग दो लाख रुपये से अधिक का खर्च आता है। इन दवाओं से साइड इफेक्ट भी मरीज को होते हैं।

उन्होंने बताया कि शिशु को पैदा होते ही बीसीजी का टीका लगाया जाता है। लेकिन शोध में सामने आया है कि बीसीजी का टीका पांच साल तक ही बच्चों को टीबी से बचाता है।

प्रो. सूर्यकांत ने बताया कि टीबी की सबसे अच्छी दवाएं फर्स्ट लाइन ड्रग होती हैं। जो शुरुआती दौर में मरीज को दी जाती हैं। मात्र छह महीने के इलाज में मरीज ठीक हो जाता है।

यदि पहले इलाज का फायदा न हुआ हो और दोबारा टीबी हो गई हो तो एक इंजेक्शन और चार दवाओं से आठ-नौ महीने इलाज चलता है।

दवा असर नहीं करती अगर...
•सही दवाओं का इस्तेमाल न किया गया हो
•शरीर के वजन के हिसाब से दवा न दी गई हो
•डॉक्टर के मुताबिक दवाओं का पूरा कोर्स न किया गया हो
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें