लखनई में बीकेटी की एक युवती ने प्रेमजाल में फंसाकर रेप व अश्लील तस्वीरें खींचकर ब्लैकमेल करने, जिहादी संगठन से जुड़ने का दबाव डालने और अपने खाते में विदेश से रुपया मंगाकर कथित प्रेमी के जिहादी दोस्तों के अकाउंट में ट्रांसफर करने का सनसनीखेज आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।
कार्यवाहक एसएसपी अनुराग वत्स का कहना है कि युवती के आरोप संगीन है। मामले की गहराई से पड़ताल की जा रही है। खुफिया एजेंसियों को भी केस के बारे में जानकारी दे दी गई है।
इंस्पेक्टर तेज प्रकाश सिंह ने बताया कि युवती एमए व बीएड पास है।
उसके पिता एक सरकारी संस्थान में नौकरी करते हैं। अक्तूबर 2011 में युवती के मोबाइल नंबर पर किसी ने कॉल की और अपना नाम अमित सिंह बताया। बकौल युवती, अमित ने एक रसूखदार मंत्री से नजदीकी संबंध होने की बात कहते हुए गुरुनानक इंटर कॉलेज में शिक्षिका की नौकरी दिलाने का झांसा दिया।
उसने युवती से नौकरी के नाम पर 50 हजार रुपये और मूल शैक्षिक दस्तावेज ले लिए। कई सादे कागजों पर हस्ताक्षर भी कराए। नौकरी नहीं मिलने पर जून 2013 में अमित ने युवती को उसके प्रमाणपत्र वापस करने के बहाने रेजीडेंसी के पास बुलाया। वहां शातिर ने उसे कोल्डड्रिंक पिलाई। युवती का कहना है कि कोल्डड्रिंक में कुछ मिला हुआ था जिससे उसे चक्कर आने लगा।