फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनसनीखेज खुलासा: तांत्रिक को रस्सी बेचने के लिए कसा था दोस्त का गला

Wed, 16 Mar 2016 07:54 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते एसएसपी राजेश पांडेय - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
लखनऊ में बीते दिसंबर हुए एक हत्याकांड का मंगलवार को बेहद सनसनीखेज खुलासा हुआ है। 17 साल के एक लड़के का गला रस्सी से कसकर उसके दोस्त एक बाग में फेंक गए थे। उनका मानना था कि इंसान की जान लेने वाली इस शक्ति में चमत्कारी ऊर्जा आ जाती है। इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने इस रस्सी को एक तांत्रिक को बेचकर लाखों रुपये कमाने के लिए ऐसा किया था। पूरे मामले की जानकारी एसएसपी राजेश पांडेय ने प्रेस कांफ्रेस में दी।

बीते 28 दिसंबर माला थाना क्षेत्र के रनीपारा गांव में लकड़ी बीनने गई कुछ महिलाओं को बाग में एक लाश दिखाई दी। महिलाओं ने गांववालों और बाग के चौकीदार को इस लाश के बारे में बताया। इस लाश के गले में नीला निशान था जिससे अंदाजा लगाया जा रहा था कि युवक की गला कसकर हत्या की गई है और लाश को यहां फेंका गया है।

लाश की शिनाख्त इंटौंजा के रहने वाले राजाबाबू उर्फ अनुज शुक्ला के रूप में हुई। पोस्टमार्टम में उसकी उम्र 17 साल निकली। पुलिस तबसे आरोपियों की तलाश में थी। 
विज्ञापन


गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने बताया कि उन्हें संतोष वाजपेई नाम का एक व्यक्ति मिला था। उसने बताया था कि किसी रस्सी से अगर किसी व्यक्ति को फांसी दे दी जाए तो उस रस्सी में ऊर्जा आ जाती है। 

इन रस्सियों को अगर टेस्ट करके देखा जाए और इनमें मरे इंसान की ऊर्जा पाई जाए तो इनकी बहुत कीमत लगती है। उसने बताया कि उसका भाई वेद प्रकाश वाजपेई तंत्र विद्या जानता है और ऐसी रस्सी को पांच लाख तक में बिकवा सकता है। ये बात जानने के बाद आरोपियों ने सारी योजना बनाई और हत्याकांड को अंजाम दिया।

ऐसे दिया घटना को अंजाम

बाग में ले जाकर कस द‌िए दोस्त का गला - फोटो : demo
इस पूरी वारदात को अंजाम देने के ल‌िए आरोप‌ियों ने योजना बनाई। मारने के ल‌िए आरोपी सर्वेश ने इंटौजा के हसरत अली को चुना क्योंक‌ि वह उसकी बहन को छेड़ता था। हसरत अली के उस द‌िन न म‌िलने पर अनुज को चुन ल‌िया गया क्योंक‌ि वह सीधा-सादा था। 

जांच के दौरान पता चला कि घटना वाले दिन इंटौजा का सर्वेश अनुज को अपने साथ ऑटो से थाना माल के बसहरी बहरौरा लेकर पहुंचा। वहां उसने अपने दोस्त बसरौरा के मनीष को फोन करके बुलाया। 

फिर सर्वेश और मनीष अनुज को शराब पिलाने ले गए। इसके बाद सर्वेश ने प्लान में शामिल तेजप्रताप को फोन किया। वह अपनी मोटरसाइकिल लेकर आ गया इसके बाद चारों लोग मोटरसाइकिल से सैदापुर चौराहे पहुंचे। 

वहां तेजप्रताप ने मोटर सा‌इकिल में तेल डलवाने की बात कही फिर सर्वेश ने मनीष को सौ रुपये देकर गाड़ी में तेल डलवाने भेज दिया। मनीष के साथ अनुज भी उसके साथ गया। 

इतनी देर में सर्वेश अपने रिश्तेदार के यहां से सफेद रंग की एक बोरी उठा लाया जिसमें प्लास्टिक की सफेद रस्सी थी। तीन लोग पेशाब करने के बहाने अनुज को सुनसान जगह ले गए। वहां एक बाग में आम के पेड़ में फंदा तैयार करके अनुज की गर्दन उस रस्सी से कस दी। ‌
विज्ञापन

ऐसे क‌िया रस्सी का टेस्ट

700 रुपये देकर क‌िया रस्सी का टेस्ट - फोटो : Amar Ujala
पूछताछ के दौरान सर्वेश ने बताया ‌कि उसे संतोष वाजपेई नाम का एक व्यक्ति मिला था। उसने बताया था कि उसका भाई वेद प्रकाश वाजपेई तंत्र विद्या जानता है और ऐसी रस्सी को पांच लाख तक में बिकवा सकता है। 

ये बात जानने के बाद उसने अपने दोस्तों के साथ सारी योजना बनाई और हत्याकांड को अंजाम दिया। तांत्रिक के मुताबिक टेस्ट करने पर रस्सी शीशे में नहीं दिखाई जानी चाहिए थी। रस्सी पहले टेस्ट में फेल हो गई। तांत्रिक के मुताबिक उसमें सात गांठें बांधने के बाद अपने आप खुल जानी चाहिए। रस्सी दूसरे टेस्ट में भी फेल हो गई।

इस टेस्ट के लिए उन्होंने पप्पू नाम के एक व्यक्ति को 700 रुपये भी दिए थे। आरोपियों इस रस्सी को बाद में किसी और अधिक जानकार से टेस्ट कराने के लिए ‌एक बाग में छिपाकर रखा है। टेस्ट करने वाले पप्पू सहित सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर‌ लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें