मंडावली इलाके में मौसी ने अपनी 19 साल की भांजी का ही सौदा कर डाला। आरोपी महिला पीड़िता से जबरन देह व्यापार कराने लगी। कई दिनों तक यह सिलसिला चला।
पीड़िता की मां को जब पूरी वारदात का पता चला तो उसने पुलिस से शिकायत की। मंडावली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी मौसी दीपा (34) को गिरफ्तार कर लिया।
बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता करीब एक माह पूर्व कोलकाता से दिल्ली के प्रीत विहार में अपनी मां और पिता के साथ आई थी।
मां के पहुंचने पर खुली पोल
जबरन कराई जिस्मफरोसी
- फोटो : demo
माता-पिता ने कोठियों में काम शुरू कर दिया। इस बीच शराब के नशे में पीड़िता का पिता उसे पीटता था। पिता से बचाने के लिए 15 दिन पूर्व मां युवती को मंडावली में रहने वाली मौसी दीपा के घर छोड़ आई।
वहां ने दो दिन तो उसे ठीक से रखा, बाद में उससे जबरन ग्राहकों के सामने देह व्यापार के लिए पेश कर दिया। कुछ दिनों बाद जब पीड़िता की मां घर पहुंची तो उसने मां को सारी बात बताई।
फौरन मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर दीपा को दबोच लिया।