फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारात की आतिशबाजी ने ली मासूम की जान, ऐसा हुआ दर्दनाक अंजाम

Tue, 20 Feb 2018 12:35 PM IST
न्यूज डेस्क/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सुजीत (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लखनऊ के ठाकुरगंज में रविवार देर रात बारात में हो रही आतिशबाजी ने एक बच्चे की जान ले ली। झोपड़ी की छत पर गिरी चिंगारी से आग लग गई। पन्नी से बनी झोपड़ी में 13 साल का सुजीत, अयोध्या, कयूम और बलराम सो रहे थे।
विज्ञापन


रात 12 बजे के करीब नींद खुलने पर आग की लपटें देख सभी भागे, लेकिन इस बीच वहां रखा गैस सिलिंडर फट गया और सुजीत अंदर आग में घिर गया।

जब तक दमकल की गाड़ियां आईं और आग बुझाने की कोशिश की गई, तब तक मासूम सुजीत की मौत हो चुकी थी। घरवालों ने मैरिज हाल के मालिक व बारातियों के खिलाफ आगजनी व गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

दमकल की दो गाड़ियों को आग बुझाने में करीब एक घंटा लगा। इंस्पेक्टर दीपक दुबे ने बताया कि उन्नाव के बांगरमऊ ताने के तलारी खेड़ा निवासी रामसागर रावत की रिंग रोड पर लालाबाग के पास सड़क किनारे पन्नी की कबाड़ की दुकान हैँ। वहीं वह रहता भी है।
विज्ञापन
Trending Videos

जमकर हुई आतिशबाजी

डेमो - फोटो : डेमो
रामसागर की पत्नी सरला उर्फ केतकी पीजीआई थाने के हैवतमऊ में बड़े बेटे रामविकास व बेटी रोशनी के साथ रहकर चौकाबर्तन का काम करती है। पत्नी की तबीयत खराब होने पर रामसागर रविवार शाम बेटे राहुल को साथ लेकर हैवतमऊ गया था।

छोटे बेटे सुजीत को अपने भतीजे अयोध्या प्रसाद व कबाड़ की फेरी लगाने वाले बलराम और कयूम के साथ छोड़ गया था। खाना खाने के बाद सुजीत व बलराम झोपड़ी में चारपाई पर बिस्तर लगाकर सो गए और अयोध्या व कयूम ने तख्त पर रजाई ओढ़कर सोने लगे।

अयोध्या का कहना है कि  रात करीब 12 बजे आग लगी, जो सिलिंडर फटने से और धधक गई। उसने बताया कि कयूम व बलराम के साथ वह तो बाहर आ गया, लेकिन सुुजीत अंदर ही रह गया। 

अयोध्या प्रसाद ने मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर दीपक दुबे व एसआई पवन मिश्रा को बताया कि कुछ दूर स्थित लालाबाग पैलेस में एक बारात में जमकर आतिशबाजी की गई थी।

 

मुकदमे की भनक लगते ही मिटाए सुबूत

up police - फोटो : अमर उजाला
आसमान में फटने वाले गोले व रॉकेट छोड़े गए थे। उसकी चिंगारी झोपड़ी पर गिरने से आग लगी है। बेटे की मौत की खबर पर रामसागर पत्नी सरला व तीनों बच्चों को लेकर मौके पर पहुंचा।

आसपास के  लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद रिपोर्ट लिखी गई। एएसपी सिटी पश्चिम विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि इंस्पेक्टर को बारात की वीडियो रिकॉडिंग व लालाबाग पैलेस के सीसीटीवी फुटेज की जांच का आदेश दिया गया है।

बेटे की मौत पर रो रहे रामसागर ने बताया कि मुकदमा दर्ज होने की भनक लगते ही लालाबाग पैलेस के कर्मचारियों ने आननफानन में सफाई कराई। सुबूत मिटाने के इरादे से जली हुई आतिशबाजी व शराब की बोतलें गायब कर दिए।

इसके बाद उसे कॉल करके धमकाया। उसे याद दिलाया कि दो हफ्ते पहले उसकी झोपड़ी के पास कूड़े में आग लगी थी। पुलिस की तहकीकात में रामसागर ने दो दिन पहले एक व्यक्ति से झगड़ा और कुछ लोगों की मध्यस्थता पर समझौते की जानकारी दी। बेटे के शव के पास बिलख रही सरला ने कहा कि सबसे छोटा बेटा सुजीत लालाबाग स्थित स्कूल में कक्षा चार का छात्र था। 
 
विज्ञापन

सहालग में देर रात तक गूंजते हैं धमाके 

- फोटो : डेमो
रामसागर, अयोध्या प्रसाद व अन्य लोगों ने बताया कि रिंग रोड पर लालाबाग से लेकर बुद्धेश्वर तक आधा दर्जन मैरिज हाल व लॉन हैं। इनमें वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान देर रात तक आतिशबाजी होती है और पूरे इलाके में धमाके गूंजते हैं। 

'शादी विवाह व समारोहों में आतिशबाजी पर प्रतिबंध लगाया गया था। प्रतिबंध की मियाद 15 जनवरी 2018 तक थी। इसके बाद से मांगलिक कार्यक्रम में आतिशबाजी चलाने के लिए किसी भी तरह की प्रशासनिक एनओसी जरूरी नहीं थी। रात दस बजे के बाद सार्वजनिक तौर पर किसी भी तरह की आतिशबाजी न हो इसकी निगरानी संबंधित थाना क्षेत्र की पुलिस को करते हुए इसकी रोकथाम करनी चाहिए।'  - कौशल राज शर्मा जिलाधिकारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें