फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में खुलेंगे बड़े अस्पताल, हेल्थ केयर के साथ ही 50 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

Tue, 20 Feb 2018 12:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
इन्वेस्टर्स समिट-2018 प्रदेश में चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा व दशा बदलेगी। स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने के लिए 27 एमओयू होने हैं। पीपीपी मॉडल पर बड़े-बड़े औद्योगिक घरानों ने सरकार से संपर्क किया है। वहीं, कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसबिलिटी (सीएसआर) के तहत कंपनियां अस्पतालों को उच्च तकनीक के उपकरण उपलब्ध करा रही हैं।
विज्ञापन



चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने सोमवार को एक बयान जारी कर कहा कि अस्पतालों में चिकित्सकों, नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ की कमी से जूझ रहे प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने के लिए पीपीपी मॉडल पर कई सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। इन्स्वेस्टर्स समिट के दौरान इन पर अंतिम मुहर लगेगी। उन्होंने कहा,उम्मीद की गई थी कि दो हजार करोड़ के एमओयू होंगे, लेकिन निवेशकों से लगभग सात हजार करोड़ के एमओयू के लिए सहमति बनी है।

हेल्थ केयर में ग्रेटर नोएडा, नोएडा, यमुना एक्सप्रेस-वे, मथुरा, गाजियाबाद, लखनऊ मुरादाबाद में निवेश के लिए एमओयू होगा। तो फार्मा हब में लखनऊ, मुरादाबाद, झांसी, नोएडा, हमीरपुर, सीतापुर, कुशीनगर, लखीमपुर खीरी, मेरठ को चुना गया है। खास बात ये है एलोपैथी के साथ ही दो आयुर्वेद फार्मा यूनिट खोलने के लिए भी एमओयू होगा।
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक और सचिव स्वास्थ्य पंकज कुमार ने बताया कि हेल्थ केयर में 5,378 करोड़ रुपये का निवेश होगा और 36,940 लोगों को रोजगार मिलेगा। वहीं, फार्मा में 984.55 करोड़ का निवेश होगा, जिससे 12,525 लोगों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन

हेल्थ केयर में ये आए आगे

- फोटो : amar ujala
इंडो-यूके हेल्थ केयर प्राइवेट लि. ने 2700 करोड़ रुपये केनिवेश का प्रस्ताव दिया है। इससे 14 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। कंपनी लखनऊ और ग्रेटर नोएडा में प्राइमरी हेल्थ केयर, रेडियोलॉजी और पैथोलॉजी जांच और मेडिसिटी बनाएगी। एमआई इंटरनेशनल हार्ट एंड हेल्थ केयर फाउंडेशन ने 2200 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव दिया है। कंपनी 21,500 लोगों को रोजगार देगी।

नोएडा व लखनऊ में मेडिकल कॉलेज, यमुना एक्सप्रेस-वे पर इंडो यूरोपियन मेडिकल यूनिवर्सिटी और मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल के रूप में कंपनी निवेश करेगी। नीरा राडिया की कंपनी मथुरा में नयति मेडिसिटी के रूप में 300 करोड़ का निवेश करेगी। इसमें 1000 लोगों को रोजगार दिया जाएगा। आईनॉक्स एयर प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड गाजियाबाद में 100 करोड़ का निवेश करेगी। वह लिक्विड ऑक्सीजन, लिक्विड नाइट्रोजन और लिक्विड ऑर्गन सेपरेशन प्लांट लगाएगी।

इसी तरह यूनिफार्म सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल 48 करोड़ के निवेश के साथ लखनऊ में सुपर स्पेशिलियटी हॉस्पिटल खोलेगी। एशियन विवेकानंद सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल मुरादाबाद में 30 करोड़ के निवेश के साथ मथुरा में हॉस्पिटल लाएगी।

यूपी एक ब्रांड के रूप में उभरेगा
चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि हेल्थकेयर और फार्मा क्षेत्र में निवेश से लगभग 50 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। 27 निवेशकों के साथ एमओयू होना है। इससे यूपी एक ब्रांड के रूप में स्थापित होगा। खास बात ये है कि कुशीनगर, हमीरपुर, लखीमपुर, सीतापुर जैसे छोटे शहरों के लिए निवेशक सामने आए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें