फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: रेलवे लाइन के पास पड़ा मिला युवक का शव, ट्रेन से कटने की आशंका; पुलिस कर रही जांच

Mon, 16 Dec 2024 03:54 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी में रेलवे लाइन के पास युवक का शव पड़ा मिला। ट्रेन से कटने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
रेलवे लाइन(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में रेलवे लाइन के पास अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार की देर रात घटना गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के भादुआ गांव के पास की है। 

विज्ञापन


इंस्पेक्टर गोसाईंगंज ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि रेलवे लाइन पर एक व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई थी। उसका क्षत-विक्षत शव रेलवे लाइन के किनारे पड़ा हुआ था। इसकी सूचना ट्रेन के चालक ने पहले बाराबंकी जनपद के लोनिकटरा थाने को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची। लोनिकटरा थाने की पुलिस ने घटनास्थल गोसाईंगंज थाना क्षेत्र का होना बताया। 

पुलिस शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी

इसके बाद गोसाईंगंज पुलिस घटनास्थल पर पहुंचीं और शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। लेकिन, उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। मृतक की उम्र लगभग 35 वर्ष होगी। उसके शरीर के नीचे का हिस्सा क्षत विक्षत हो गया है। शरीर के कपड़े भी फट गए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें