फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी विधानमंडल सत्र: हंगामे और नारेबाजी पर भड़के विधानसभा अध्यक्ष, हेडफोन फेंका और चले गए

Mon, 16 Dec 2024 03:44 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी विधानमंडल सत्र का प्रारंभ हंगामे के साथ हुआ। इस दौरान सदन को एक बार स्थगित भी करना पड़ा। एक बार तो विधानसभा अध्यक्ष अपनी मेज पर हेडफोन फेंककर बाहर चले गए।
 
विज्ञापन
विधानसभा की कार्यवाही 20 मिनट के लिए स्थगित की गई। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी विधानमंडल सत्र का प्रारंभ सोमवार को हंगामे के साथ हुआ। सपा सहित विपक्ष के अन्य विधायकों ने जमकर नारेबाजी की और हंगामा किया। काफी देर तक होते रहे हंगामे को लेकर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना भड़क उठे और विपक्ष के लोगों को चेतावनी दे दी है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बीते तीन साल से विधानमंडल सत्र ठीक से चल रहा है। एक भी बार स्थगित नहीं करना पड़ा। सत्ता पक्ष जवाब देने के लिए तैयार रहता है और विपक्ष सवाल पूछता है। इसके लिए मैं आप सब की प्रशंसा भी करता हूं लेकिन आप सभी हंगामा कर रहे हैं जो कि दिखाता है कि आपके पास मुद्दे नहीं हैं।

ये भी पढ़ें - यूपी विधानमंडल सत्र: धरने पर बैठीं MLA पल्लवी पटेल, सपा विधायक बोले- संभल में हिंदू-मुस्लिम को लड़ा रही सरकार
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी विधानमंडल सत्र: CM बोले- सदस्यगण तैयारी से आएं, जनता के मुद्दों पर सार्थक चर्चा हो; सभी से सहयोग की अपील
 
विज्ञापन


उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर आपने मेरी बात नहीं सुनी तो मैं और सख्ती दिखाऊंगा और नियमों के विपरीत कुछ भी स्वीकार नहीं करूंगा। सख्ती से पेश आऊंगा जिसके लिए जिम्मेदार आप लोग होंगे। ऐसा कहते हुए उन्होंने 12 बजकर 20 मिनट तक के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी और हेडफोन अपनी मेज पर फेंककर बाहर चले गए।

हालांकि, स्थगन के बाद कार्यवाही शुरू हुई। इस दौरान विपक्ष ने भाजपा सरकार पर प्रदेश में सांप्रदायिक हिंसा भड़काने के आरोप लगाए। विपक्ष ने प्रशासन को भी जिम्मेदार ठहराया और कहा कि अगर समय पर कार्रवाई की गई होती तो संभल और बहराइच में हिंसा नहीं होती।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें