फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: यमुना में यात्रियों और नाविकों की सुरक्षा के लिए तैयार होगा खाका

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। यमुना नदी में यात्रियों की सुरक्षा और नाविकों के हित के लिए प्रशासन जल्द ही खाका तैयार करेगा। इस आशय की घोषणा उत्तर प्रदेश शासन की ओर से प्रस्तावित उत्तर प्रदेश अंतरदेशीय जलयान नियमावली-2026 के प्रारूप को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण प्रस्तुतीकरण एवं विचार-विमर्श बैठक में की गई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक का मुख्य उद्देश्य जनपद स्तर पर नई नियमावली के प्रावधानों से अधिकारियों व नाविकों को अवगत कराना और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सुझाव जुटाना था। बैठक में जनपद के विभिन्न घाटों से आए नाविकों ने भी हिस्सा लिया और अपने सुझाव रखे।बैठक में अंतरदेशीय जल परिवहन, नौकायन संचालन, यात्री सुरक्षा, लाइसेंसिंग व्यवस्था, आपदा प्रबंधन, सुरक्षित जलमार्ग और पर्यावरण संरक्षण जैसे गंभीर विषयों पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया।
इस दौरान जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने सुझाव दिया कि नई नियमावली में नाविकों, गोताखोरों और यात्रियों के लिए बीमा की सुविधा को भी अनिवार्य रूप से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि मथुरा यमुना तटवर्ती क्षेत्र होने के कारण जल जनित आपदाओं के प्रति संवेदनशील है, ऐसे में नाविकों की सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
विज्ञापन

इस मौके पर अपर परिवहन आयुक्त (प्रशासन) चित्रलेखा सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) डॉ. पंकज कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) नंद प्रकाश मौर्या, अपर नगर आयुक्त सीपी पाठक, जिला विकास अधिकारी गरिमा खरे समेत बड़ी संख्या में स्थानीय नाविक व गोताखोर उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें