फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Foundation: लोगों ने रक्तदान कर निभाया अपना फर्ज, अलग-अलग जिलों में लगे शिविर, तस्वीरें

Tue, 14 Jun 2022 03:30 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : amar ujala
अपने सामाजिक सरोकारों के लिए प्रतिबद्ध अमर उजाला फाउंडेशन ने विश्व रक्तदाता दिवस पर मंगलवार को लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के ब्लड बैंक सहित कई जिलों में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा आलोक कुमार ने किया। रोटेरियन ऑफ लखनऊ (समस्त रोटरी क्लब) के साथ लगने वाले शिविर में रक्तदान करने वालों को अमर उजाला फाउंडेशन ने प्रशस्ति पत्र दिया। शिविर का आयोजन सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक अलग-अलग जिलों में किया गया।

इस संबंध में रोटरी क्लब लखनऊ के अध्यक्ष रो. नरेश अग्रवाल, रोटरी क्लब ऑफ इलीट लखनऊ के अध्यक्ष रो. अजय सक्सेना, रोटरी क्लब लखनऊ बारादरी के अध्यक्ष रो. अरविंद भार्गव, रोटरी क्लब लखनऊ वेस्ट के अध्यक्ष रो. गिरजा शंकर गिरी, रोटरी क्लब लखनऊ ट्रांसगोमती के अध्यक्ष रो. सुधीर हलवासिया, रोटरी क्लब ग्रेटर लखनऊ के अध्यक्ष रो. अमित कुमार, रोटरी क्लब लखनऊ राजधानी के अध्यक्ष रो. राधे श्याम सचदेवा, रोटरी क्लब लखनऊ प्राइम की अध्यक्ष रो. रिंकी वर्मा और रोटरी क्लब लखनऊ खास के सचिव एससी चांदवानी ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने की अपील की थी। 
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : amar ujala
डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का उद्घाटन कर रक्तदानी को प्रमाणपत्र देते मुख्य अतिथि प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा आलोक कुमार। साथ में संस्थान की निदेशक डॉ. सोनिया नित्यानंद।
विज्ञापन

3 of 8
- फोटो : amar ujala
बाराबंकी में आयोजित शिविर में रक्तदान हुआ और दानियों को प्रशस्ति पत्र दिया गया।

4 of 8
- फोटो : amar ujala
बलरामपुर जिले में स्वस्थ भारत की अपील करते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

5 of 8
- फोटो : amar ujala
सुल्तानपुर में दंपत्ति ने रक्तदान किया। शहर के मुरारीदास की गली मोहल्ला निवासी राहुल आनंद और उनकी पत्नी अर्चना बरनवाल ने विश्व रक्तदान दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले रक्तदान किया। राहुल ने दूसरी बार और अर्चना ने पहली बार रक्तदान किया है।
विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : amar ujala
रायबरेली में आयोजित रक्तदान शिविर का एक दृश्य।
विज्ञापन

7 of 8
- फोटो : amar ujala
अंबेडकरनगर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

8 of 8
- फोटो : amar ujala
सीतापुर में रक्तदान के बाद प्रशस्ति पत्र दिखाते रक्तदानी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें