भीषण गर्मी व उमस से जिला महिला अस्पताल में इलाज को आने वाले मरीजों के लिए यहां की बदहाल व्यवस्था मुसीबत बनी है। अस्पताल के वेटिंग हाल में न पर्याप्त पंखों की व्यवस्था है, न ही गर्भवती महिलाओं को बैठने के लिए सीट।
गर्भवती व अन्य महिलाओं को जमीन पर बैठकर डॉक्टरों का इंतजार करना पड़ रहा है। शनिवार को भीषण गर्मी में एक महिला बेहोश हो गई। उसे जमीन में लिटाकर होश में लाने का प्रयास किया गया।
जिला महिला अस्पताल के ओपीडी में हर रोज करीब छह सौ से अधिक महिलाएं इलाज कराने आती हैं। अस्पताल का प्रतीक्षालय मरीजों व तीमारदारों से भरा था। भीषण गर्मी से एक महिला बेहोश हो गई, जिसको परिजनों ने जमीन पर लिटाकर होश में लाने का प्रयास किया। हालांकि, थोड़ी देर बाद उसे होश आ गया।