फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरानी से महीनों से दुष्कर्म कर रहा था रिटायर्ड डीएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। आशियाना थाना क्षेत्र में रहने वाले रिटायर्ड डिप्टी एसपी पर उनकी घरेलू नौकरानी ने कई माह तक धमकाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कई दिनों से वह थाने के चक्कर लगा रही थी मगर पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय टरका रही थी। सोमवार को किसान नेता अमर सिंह लोधी के दखल के बाद पुलिस ने आरोपी रिटायर्ड डिप्टी एसपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

आशियाना के तोंदेखेड़ा में पति संग किराए के मकान में रहने वाली एक युवती क्षेत्र के रतन खंड निवासी रिटायर्ड डीएसपी आफताब आलम के यहां घरेलू काम करती थी। युवती का आरोप है कि आफताब कई महीने से उसके घर आकर जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म कर रहे थे। युवती का आरोप है कि वह कई दिन से आशियाना थाने के चक्कर लगा रही थी मगर पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय उसे टरका रही थी। इस पर उसने किसान नेता अमर सिंह लोधी से शिकायत कर मदद मांगी। किसान नेता सोमवार को पीड़िता को लेकर आशियाना थाने गए और मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अड़ गए। इसके बाद पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की।
आशियाना इंस्पेक्टर धीरज कुमार शुक्ल का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज करने में कोई हीलाहवाली नहीं की गई है। पीड़िता की तहरीर पर छानबीन के बाद सोमवार को आरोपी रिटायर्ड डिप्टी एसपी आफताब आलम के खिलाफ दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें