संबोधन करते योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
इस मौके पर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में विपक्ष पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि विरोधी साजिश करने में सफल रहे। इन्हें हमने 2019 में नाकाम किया था। हमें सोशल मीडिया पर नजर रखनी होगी। हम अपनी उपलब्धियों को मुद्दा नहीं बना पाए। साथ ही बैठक में कार्यकर्ताओं से कहा कि आपको किसी भी स्थिति में बैकफुट में आने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आप लोगों ने ये साबित किया है। वोटों की शिफ्टिंग और अति आत्मविश्वास की वजह से कहीं न कहीं चोट जरूर पहुंची है लेकिन आप लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2014, 2017, 2019 और 2022 में सफलता हासिल करके दिखाया है।
संबोधन करते योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
योगी ने संबोधन में आगे कहा कि हमने अपने कार्यकर्तओं की मदद से यूपी को माफिया मुक्त किया है। प्रदेस में सुरक्षित माहौल है। हमने 500 साल बाद राम मंदिर का निर्माण किया। पहले मोहर्रम में ताजिया के नाम पर घरों को तोड़ा जाता था, लेकिन अब किसी की मनमानी नहीं चलती। देश संकट में हैं। हमने जाति और मजहब के नाम पर कोई भेदभाव नहीं किया।न
बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा आज की भी पार्टी है और भविष्य की पार्टी भी। हमको ये बात समझनी चाहिए कि हमारे कंधों पर जो जिम्मेवारी मौसमी नहीं है। यह जिम्मेवारी सदैव और निरंतर हमारे कंधों पर है। उन्होंने कहा कि भारत की जनता ने लगातार तीसरी बार हमको समर्थन दिया है तो इसका मतलब यह है कि उसने एक विशेष कार्य के लिए यह जनादेश दिया है। हम पूरे भारत में राजनीति करते हैं। देश का कोई ऐसा कोना नहीं है जहां भाजपा की उपस्थित ना हो। भाजपा की इस स्थित में अपने कार्यकर्ताओं के दम पर यहां पहुंची है। कार्यकर्ता ही पार्टी के लिए सबसे महत्वपूर्ण है।
इससे पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस और सपा पर तीखे हमले किए। उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस ने जनता को जाति और धर्म में फंसाकर गुमराह किया। अल्पसंख्यक लोगों को नए एजेंडे में फंसाकर उनका वोट लिया। हमारे लिए चुनौती है कि हम उनको बेनकाब करें। हमें सर्वसमाज को लेकर आगे बढ़ना है।