फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री के घर कत्ल: दोस्तों को पता था... कहां रखी है पिस्टल; कौशल किशोर का बेटा बोला- मैं तो दिल्ली था

Sat, 02 Sep 2023 08:58 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर के बेटे की पिस्टल से राजधानी के ठाकुरगंज स्थित आवास पर भाजपा कार्यकर्ता की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस का दावा है कि नशेबाजी के बाद जुआ खेलने को लेकर विवाद में गोली मारी गई थी। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ता की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर के राजधानी के ठाकुरगंज स्थित आवास पर बृहस्पतिवार रात उनके बेटे विकास किशोर की लाइसेंसी पिस्टल से भाजपा कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई। शुक्रवार देर शाम पुलिस ने कार्यकर्ता के तीन दोस्तों को गिरफ्तार कर दावा किया कि नशेबाजी के बाद जुआ खेलने के विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन


कौशल किशोर का बेटा विकास किशोर भाजपा में अनुसूचित मोर्चा में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष है।विकास के साथ फरीदीपुर निवासी विनय श्रीवास्तव (24) पिछले आठ साल से रह रहा था। वह बतौर भाजपा कार्यकर्ता काम करता था। 

ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर (जेसीपी) क्राइम आकाश कुलहरि के मुताबिक बृहस्पतिवार रात मंत्री के ठाकुरगंज के बेगरिया रोड वाले नए आवास पर विनय अपने दोस्तों अंकित वर्मा, अजय रावत, शमीम वर्मा, सौरभ रावत व अरुण प्रताप सिंह के साथ था। देर रात तक सभी ने शराब पी और जुआ खेला। 
विज्ञापन


इस दौरान विनय से अंकित ने 12 हजार रुपये जीत लिए। उसके बाद सौरभ व अरुण वहां से चले गए। अंकित व अन्य दोनों ने जुआ खेलने से मना कर दिया। इस पर विनय भड़क गया और उन पर जुआ खेलने का दबाव बनाने लगा। जब वे नहीं माने तो दोस्तों में विवाद होने लगा। 

मारपीट भी हुई। इसी दौरान अंकित ने घर में रखी विकास की पिस्टल से विनय के माथे पर गोली मार दी। मौके पर ही विनय की मौत हो गई। जेसीपी ने बताया कि आरोपियों ने पूरी वारदात कबूली है। बरामद पिस्टल जांच के लिए भेजा गया है। फिंगर प्रिंट के नमूने भी लिए गए हैं। आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

पहले परिजन, फिर पुलिस को सूचना
वारदात के बाद तड़के 4:35 बजे मंत्री के रिश्तेदार अंकुर ने विनय के सबसे छोटे भाई विक्रांत को फोन किया। कहा कि तुम्हारा भाई विनय इस दुनिया में नहीं रहा। अभी अपनी मां को ये मत बताना। मंत्री के नए वाले आवास पर आ जाओ।

वहीं आवास पर मौजूद अंकित वर्मा ने तड़के 4:47 बजे पुलिस कंट्रोल में घटना की सूचना दी। मतलब हत्या होने के बाद वहां मौजूद लोगों ने पहले मंत्री व उनके रिश्तेदारों को जानकारी दी। फिर परिवार और आखिर में पुलिस को सूचना दी।

वारदात के वक्त दिल्ली में था विकास
वारदात के बाद मंत्री कौशल किशोर ने बताया था कि विकास बृहस्पतिवार को दिल्ली गया था। वहीं, फेसबुक पर बेचालाल नाम के फेसबुक एकाउंट से पोस्ट की गई एक तस्वीर सामने आई। जो बृहस्पतिवार शाम को फ्लाइट के भीतर क्लिक की गई। इसमें बेचालाल के साथ विकास भी है।

विकास के जिस फ्लाइट से दिल्ली जाने की बात कही जा रही है वह शाम 4:30 बजे की थी, जिसका बोर्डिंग टाइम शाम 4:05 का था। पुलिस ने एयरपोर्ट से फुटेज जुटाए। सर्विलांस से डाटा जुटाया, जिससे पुष्टि हुई कि विकास दिल्ली में था। अब तक की जांच में वारदात में विकास के शामिल होने के कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं।

विकास बोले- पिस्टल कहां रखी है, ये दोस्तों को पता था
घटना की जानकारी के बाद विकास दिल्ली से वापस लखनऊ लौटा। उसने बताया कि जब भी वह फ्लाइट से कहीं जाता है तो पिस्टल घर पर ही रखकर जाता है। पिस्टल बेड पर तकिए के नीचे रखी थी। ये बात सभी दोस्तों को पता थी। घटना से मेरा कोई संबंध नहीं है। चूंकि जिस पिस्टल से वारदात को अंजाम दिया गया वह विकास की है, इसलिए पुलिस उसके खिलाफ भी उचित कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

देखें वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें