सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के झूठ की पोल खुलनी शुरू हो गई है। सरकार को आजम खां के मामले में भी हार मिलेगी और उन्हें इंसाफ मिलेगा।
बता दें कि रामपुर के सपा सांसद आजम खान इस समय सीतापुर जेल में बंद हैं और उन पर कई मुकदमे दर्ज हैं।
अखिलेश यादव ने सोमवार को ट्वीट किया, ’जिस प्रकार हाथरस कांड में भाजपा सरकार के झूठ की पोल खुली है, उससे उत्तर प्रदेश में झूठे मुकदमों की कलई खुलनी शुरू हो गयी है। न्यायपालिका और लोकतंत्र में विश्वास रखते हुए हमें पूरा भरोसा है कि आजम खान साहब के खिलाफ झूठे मुकदमे में भी राज्य सरकार को हार मिलेगी और उन्हें बहुत जल्द इंसाफ मिलेगा।’