फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में भाजपा की ऐतिहासिक हार होगी, जनता ने मुद्दों पर वोट किया है: अखिलेश यादव

Sun, 09 Feb 2020 04:13 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के मतदान के बाद आए रुझानों पर कहा कि दिल्ली की जनता ने आतंकवाद व पाकिस्तान नहीं बल्कि मुद्दों पर वोट किया है। जब 11 फरवरी को नतीजे आएंगे तो भाजपा की ऐतिहासिक हार होगी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा ने हिंदू मुसलमान में खाई पैदा करके वोट लेने की कोशिश की लेकिन जनता ने इसे नकार दिया। मैं उम्मीद करता हूं कि आने वाले समय में जहां भी चुनाव होंगे वहां की जनता भी मुद्दों पर वोट करेगी।

उन्होंने कहा कि देश के सामने रोजगार का सवाल है लेकिन प्रधानमंत्री मोदी सूर्य नमस्कार की बात करते हैं। अगर बेरोजगारी के लिए भी कोई आसन है तो उसे युवाओं को बता दें। भाजपा के पास यही जवाब है कि अगर रोजगार चाहिए तो सूर्य नमस्कार कीजिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस व भाजपा एक ही तरह है। जब पी चिदंबरम गृहमंत्री थे तब कांग्रेस एनपीआर लाना चाहती थी। वहीं, अयोध्या में रामजन्मभूमि पर दर्शन के लिए जाने पर अखिलेश यादव ने कहा कि हमारे भगवान तो श्रीकृष्ण हैं और सबसे बड़े तो भगवान विष्णु हैं।

विज्ञापन

'हमारे कार्यकर्ताओं पर कार्यवाही करने वालों की बना रहे लिस्ट'

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के नेता हमारे कार्यकर्ता और नेताओं पर जो कार्यवाही कर रहे हैं। हम उनकी लिस्ट बना रहे हैं। जब हमारी सरकार आएगी तो सूद समेत वापस लिया जाएगा।

आजमगढ़ में अपने पोस्टर लगाने पर अखिलेश ने कहा कि भाजपा से ज्यादा कांग्रेस हमारी चिंता कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें