फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'चाय पीना बंद कर दें, इससे एसिडिटी होती है'

Sun, 06 Apr 2014 06:56 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज एक संवाददाता सम्मेलन में भाजपा के चुनाव प्रचार के तरीकों की जमकर निंदा की।
विज्ञापन


उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने चाय पिलाकर अपने पक्ष में माहौल बनाया है, यह ठीक वैसा ही है, जैसा कि अंग्रेजों ने चाय पिलाकर भारत को गुलाम बनाया था।

अखिलेश ने तंज कसते हुए कहा कि अधिक चाय पीने से एसिडिटी की समस्या हो जाती है।

अखिलेश ने कहा कि मीडिया ने भाजपा के लिए माहौल तैयार किया है, जबकि सच तो यह है कि जितना काम सपा सरकार ने पिछले दो सालों में किया है, उतना किसी ने नहीं किया, हम कुछ भी करते है तो हमारी निंदा होती है, पिछले दो साल में हमने प्रदेश में चार लाख बेटियों की शादी करवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश ने मीडिया की ओर सवाल उछालते हुए कहा कि आप बताइए कि क्या मध्य प्रदेश या राजस्थान सरकार ऐसा करने में कामयाब रही है क्या?

भाजपा पर प्रदेश में सांप्रदायिक माहौल बनाने का आरोप लगाते हुए अखिलेश ने कहा कि ये लोग प्रदेश में बने भाईचारे के माहौल को खराब करना चाहते हैं, इसलिए हमने यहां सुरक्षा के पूरे बंदोबस्त किये हैं।

उन्होने ने वादा किया कि हम इस माहौल को खराब नहीं होने देंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें