फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने अखिलेश यादव पर किया तंज, बोले- वो न राम के वंशज हैं न कृष्ण के

Sun, 29 Jan 2023 08:33 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि हिंदुओं की आस्था, सनातन संस्कृति का अपमान और रामचरितमानस का अनादर करने का स्वामी प्रसाद मौर्य को इनाम दिया है। अखिलेश के इस फैसले से साबित हो गया कि वो राम और कृष्ण के वंशज नहीं हैं। 
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने स्वामी प्रसाद मौर्य को सपा का राष्ट्रीय महासचिव बनाने पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि इस फैसले से साबित हो गया कि अखिलेश हिन्दू आस्था और सनातन संस्कृति पर प्रहार करने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान के साथ हैं। 

विज्ञापन


भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि हिंदुओं की आस्था, सनातन संस्कृति का अपमान और रामचरितमानस का अनादर करने का स्वामी प्रसाद मौर्य को इनाम दिया है। अखिलेश के इस फैसले से साबित हो गया कि वो राम और कृष्ण के वंशज नहीं हैं। उन्होंने इतना घृणित बयान देने वाले को महामंत्री बनाकर हिंदू सम्मान, स्वाभिमान और आस्था को चोट पहुंचाने के अपने इरादे साफ कर दिए है। 

सपा प्रमुख के कृत्य गजनी और गोरी की याद दिलाते है। उन्होंने भी भारत आकर सनातन संस्कृति और हिंदुओं की आस्था पर प्रहार किया था। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिन्होंने संकट मोचन मंदिर पर हमला करने वाले आतंकियों की रिहाई के लिए कोशिशें की। कांवड़ यात्रा और अयोध्या में परिक्रमा पर रोक लगाई। वह अब राम को अपमानित कर रहे हैं। जनता उनका सच समझ चुकी है और एक बार फिर उन्हें अपने कृत्यों की सजा देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें