भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह।
- फोटो : amar ujala
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने शुक्रवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें हर बात को राजनीत के चश्मे से देखने की बीमारी लग गई है। यही कारण है कि संविधान दिवस जैसे पवित्र दिन भी वे राजनीति से ऊपर नहीं उठ पाए।
उन्होंने कहा कि जब पूरा देश बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर को याद कर रहा है तो सपा मुखिया को चुनाव याद आ रहे हैं। वे शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि सपा अध्यक्ष भूल गए कि अनुसूचित जाति, गरीबों और वंचितों पर सबसे ज्यादा अत्याचार सपा कार्यकाल में ही हुआ था। दलित उत्पीड़न के सर्वाधिक मामले सपा शासन में ही सामने आए थे। स्थिति यह थी कि दलितों की एफआईआर तक दर्ज नहीं की जाती थी।
सपा शासन में दलितों को मारापीटा जाता था और उनकी हत्या तक कर दी जाती थी, फिर भी कोई कार्रवाई नहीं होती थी। विडंबना है कि संविधान को क्षत-विक्षत करने वाले सपाई अब संविधान की दुहाई दे रहे है।