भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. चन्द्रमोहन
- फोटो : amar ujala
देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी कुंभ 2019 के प्रति लोगों में भारी उत्साह है। इस भव्य आयोजन का हिस्सा बनने के लिए लोग बेताब हैं। इस आयोजन से न केवल उत्तर प्रदेश को विश्व में एक नई पहचान मिलेगी बल्कि भाजपा राज में सुशासन की झांकी भी लोगों के सामने होगी। ये बातें भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. चन्द्रमोहन ने कहीं।
प्रदेश पार्टी मुख्यालय पर शुक्रवार को पत्रकारों से रू-ब-रू होते हुए डॉ. चंद्रमोहन ने कहा कि कुंभ के प्रति समाज के हर वर्ग और प्रदेश के हर क्षेत्र को एक सूत्र में बांधने के लिए प्रदेश सरकार पांच वैचारिक कुंभ भी आयोजित करेगी। इनमें युवा कुंभ लखनऊ में, पर्यावरण कुंभ वाराणसी में, मातृ कुंभ वृंदावन में, समरसता कुंभ अयोध्या में और संस्कृति कुंभ प्रयाग में होगा।
उन्होंने कहा कि इलाहाबाद में कुंभ के आयोजन में अभी तीन महीने से ज्यादा का समय शेष है लेकिन अभी से ही इटली समेत अन्य यूरोपीय देशों से पर्यटकों का दल यूपी पहुंचने लगा है। उन्होंने कहा कि चार सितंबर को कुंभ की वेबसाइट लॉन्च होते ही जिस तरह से वायरल हुई है, उससे इसकी लोकप्रियता जाहिर है।