फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान राम पर शर्मनाक टिप्पणी, गुस्साए भाजपाई

Sat, 06 Jun 2015 03:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने भगवान राम पर उत्तर प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री विजय बहादुर पाल की टिप्पणी को लेकर कड़ी नाराजगी जताई है।
विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने शुक्रवार को यहां कहा कि जिस मंच से पाल ने आपत्तिजनक बातें कहीं, उसी मंच पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी मौजूद थे।

इसलिए मुख्यमंत्री को बताना चाहिए कि वे पाल की टिप्पणी से सहमत हैं या नहीं। गौरतलब है कि पाल ने बृहस्पतिवार को कहा था कि तुम जो लो राम का नाम तो हो जाएगा काम तमाम।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भगवान राम बहुसंख्यक समाज के आराध्य देव हैं। अगर मुख्यमंत्री को बहुसंख्यक समाज की आस्था का जरा भी खयाल है तो उन्हें पाल पर कार्रवाई करनी चाहिए।

जो व्यक्ति राम के लिए ऐसे शब्दों का प्रयोग करता है, वह बच्चों के लिए कौन सा आदर्श प्रस्तुत करेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें