सुल्तानपुर के रिटायर्ड शिक्षक और कश्यप निषाद सभा के प्रांतीय अध्यक्ष खेमई प्रसाद निषाद ने भाजपा राज में जनता की बढ़ती परेशानियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों व शिक्षामित्रों की दुर्दशा है। सर्दी आ गई है लेकिन बच्चों को अभी तक स्वेटर, मोजे-जूते तक नहीं मिल पाए हैं। कई लोगों ने जिलों में अवैध खनन की जानकारी दी।
छात्र नेता श्रीराम जायसवाल समाजवादी ने बताया कि सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में भाजपाई अराजकता पैदा करने में लगे रहते हैं। जश्ने वारिस पाक कमेटी, सुल्तानपुर के हजरत मोबीन अहमद वारसी उर्फ लड्डन बाबा ने 2022 में सपा की जीत और अखिलेश के मुख्यमंत्री बनने के लिए दुआ की।