फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हज के लिए अब 5 दिसंबर तक कर सकेंगे आवेदन, 25 दिन बढ़ाई गई अंतिम तिथि

Tue, 12 Nov 2019 12:04 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

प्रदेश से हज जाने के लिए अब 5 दिसंबर तक आवेदन किया जा सकेगा। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने आवेदन की धीमी रफ्तार को देखते हुए अंतिम तिथि में 25 दिन का इजाफा कर दिया है। आवेदन की अंतिम तिथि पहले 10 नवंबर थी। 

विज्ञापन


हज कमेटी ने पिछले साल ऑनलाइन के साथ ही ऑफलाइन आवेदन करने की सहूलियत दी थी, लेकिन इस बार हज आवेदन को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया गया। हज पर जाने के लिए वेबसाइट www.hajcommittee.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन करना है।

सोमवार तक महज 16 हजार 500 लोगों ने ही हज के लिए आवेदन किया है। बताया जा रहा है कि आवेदन के लिए सिर्फ ऑनलाइन प्रक्रिया होने और पिछले साल हज खर्च में लगभग 80 हजार रुपये की बढ़ोतरी के कारण आवेदन की रफ्तार धीमी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच दिसंबर के बाद जारी पासपोर्ट नहीं होंगे स्वीकार्य

प्रतीकात्मक तस्वीर
हज कमेटी ऑफ इंडिया की हज सीटों के कोटा और दूसरे राज्यों से बची हुई सीटों के बंटवारे के बाद प्रदेश से बीते साल 33 हजार से ज्यादा आजमीन-ए-हज सऊदी अरब भेजे गए थे। ऐसे में हज सीटों के कोटे से कम आवेदन को देखते हुए हज कमेटी ने आवेदन की अंतिम तिथि में 25 दिन का इजाफा कर दिया है।

हज यात्रा के लिए 5 दिसंबर 2019 के बाद जारी पासपोर्ट स्वीकार्य नहीं होंगे। हज के लिए पासपोर्ट की वैधता 20 जनवरी 2021 तक तथा पासपोर्ट का मशीन रीडेबल होना भी जरूरी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें