फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की पहली सूची: कांग्रेस और SP के गढ़ में नहीं घोषित हुए प्रत्याशी, सहयोगी दलों की सीटों पर भी निर्णय नहीं

Sat, 02 Mar 2024 09:13 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला टीम डिजिटल, लखनऊ

सार

BJP Candidate List 2024 :भाजपा की पहली सूची में उन सीटों पर घोषणा नहीं हुई है जो भाजपा के सहयोगी दलों को मिलनी हैं। साथ ही साथ कांग्रेस और सपा का गढ़ कही जाने वाली सीटों पर भी अभी उम्मीदवार नहीं तय किए गए। 
विज्ञापन
अनुप्रिया पटेल, ओम प्रकाश राजभर और जयंत चौधरी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में भाजपा ने 51 सीटों की घोषणा कर दी है। लेकिन इस सीटों में वह सीटें शामिल नहीं है जो भाजपा के सहयोगी दलों को लड़नी हैं। भाजपा ने 80 में से 29 सीटों पर अभी उम्मीदवार तय नहीं किए हैं।  रालोद, सुभासपा और अपना दल को गठबंधन में मिलने वाली सीटों पर निर्णय भी लंबित है। ये सीटें आने वाले समय में घोषित हो सकती हैं। 

विज्ञापन


यहां प्रत्याशी घोषित नहीं 
बिजनौर, मुरादाबाद, गाजियाबाद, अलीगढ़, मेरठ, हाथरस, फिरोजाबाद, बागपत, बरेली, घोसी, पीलीभीत, सुल्तानपुर, बदायूं, रायबरेली, कौशांबी, प्रयागराज, कैसरगंज, कानपुर, गाजीपुर, मिर्जापुर, मछली शहर, बलिया, बहराइच, भदोही, देवरिया, मैनपुरी, राबर्टसगंज, मिर्जापुर और फूलपुर सीट पर प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं।

सपा के गढ़ में उम्मीदवार घोषित नहीं
भाजपा ने समाजवादी पार्टी का गढ़ माने जाने वाली मैनपुरी, फिरोजाबाद, मुरादाबाद में प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं। वहीं कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की परंपरागत सीट रायबरेली पर भी प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।
विज्ञापन


अमेठी घोषित पर रायबरेली संशय में
भाजपा ने अमेठी सीट पर स्मृति ईरानी को फिर से प्रत्याशी बनाया है लेकिन रायबरेली की सीट पर अभी पार्टी ने खामोशी ओढ़ी है। यहां कई तरह के अनुमान लगाए जा रहे हैं। बीच में चर्चा यह भी हुई थी कि कुमार विश्वास इस सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। हो सकता है कि पार्टी कांग्रेस के उम्मीदवार घोषित होने के बाद अपना उम्मीदवार तय करे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें