आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों के मद्देनजर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, भाजपा व प्रदेश सरकार और विविध क्षेत्रों की समन्वय बैठक 19 सितंबर को लखनऊ में होगी। बैठक दो चरणों में होगी जिसमें सभी सहयोगी संगठन सरकार के मंत्रियों को जमीनी हकीकत की जानकारी देंगे। बैठक का आयोजन देवा रोड स्थित होटल में किया जाएगा।