विजय बहादुर पाठक ने बताया कि पंचायत चुनावों के लिए संगठनात्मक दृष्टि से हर क्षेत्र में दो-प्रभारी बनाए गए हैं। काबीना मंत्री कमल रानी वरुण और प्रदेश मंत्री शंकर गिरि को अवध क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है। प्रदेश प्रवक्ता व आईटी सेल के प्रमुख संजय राय और कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक को पश्चिमी क्षेत्र, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश व कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी को ब्रज क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है।
प्रदेश उपाध्यक्ष दया शंकर सिंह व एटा के विधायक विपिन वर्मा डेविड को कानपुर, कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य व पिछड़ा वित्त विकास निगम के अध्यक्ष बाबू राम निषाद को काशी तथा प्रदेश मंत्री प्रकाश पाल व राज्यमंत्री रमाशंकर पटेल को गोरखपुर क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है।