वरुण ने लिखा है कि किसानों की मांग है कि उनकी धान की सारी फसल को एमएसपी पर खरीदने की सरकार व्यवस्था करे। वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल में फसलों की सरकारी खरीद में सराहनीय बढ़ोतरी की गई है, पर अब भी बहुत से किसान सरकारी खरीद की व्यवस्था से लाभांवित नहीं हो पा रहे हैं। इसे देखते हुए सरकार आगामी सीजन में पर्याप्त संख्या में खरीद केंद्रों की व्यवस्था करेे। गेहूं व धान की सरकारी खरीद पर 200 रुपये प्रति क्विंटल का अलग से बोनस देने पर विचार करे।
बिजली दर कम हो, आवारा पशुओं से निजात मिले
वरुण ने कहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में नलकूप व आवासीय दोनों तरह की बिजली के रेट बहुत बढ़ गए हैं। ऐसे में किसानों की कठिनाई को देखते हुए बिजली की दरों में तत्काल कमी की जाए। आवारा पशु भी दिन-रात फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे निजात दिलाने के लिए सरकार तत्काल गोशालाओं के निर्माण व अन्य प्रभावी कदम उठाए।